ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 30, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

अभिभावकों द्वारा दिये संस्कारों से बच्चे (Children) देश व प्रदेश का नाम रोशन करने में होंगे सक्षम-विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता

छात्राओं को ब्यूटी एण्ड वेलनेस टूल किट तथा अध्यापकों को टैबलेट किए वितरित

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 28, 2022
in चंडीगढ़, हरियाणा
0
Children

पंचकूला, 28 मई- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि बच्चों (Children) के संस्कार उनके माता-पिता से शुरू होते हैं। यदि अभिभावक अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देंगे तो वे आगे जाकर देश के अच्छे नागरिक बनेंगे तथा अपने माता-पिता के साथ-साथ देश व प्रदेश का नाम रोशन करने में सक्षम होंगे।
श्री गुप्ता आज पंचकूला के सेक्टर 12 स्थित सार्थक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पेरेंट-टीचर ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा आदर्श संस्कृति स्कूल की अतिरिक्त निदेशक अमृता सिंह भी उपस्थित थी।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का भी उद्घाटन किया। श्री गुप्ता ने विद्यालय के लिए 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की। इसके अलावा श्री गुप्ता ने विद्यालय की छात्राओं (Children) को ब्यूटी एण्ड वेलनेस टूल किट वितरित की तथा विद्यालय के अध्यापकों को टैब भी वितरित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि पेरेंट टीचर ओरिएंटेशन कार्यक्रम एक अद्भुत कार्यक्रम है। बहुत से स्कूलों में पेरेंट टीचर मीटिंग होती है पर यहां की मैनेजमेंट की अदभुत सोच है कि अभिभावकों को भी उनके बच्चों की गतिविधियों के बारे में तथा स्कूल की नई उपलब्धियों के बारे में जानकारी हासिल हो। उन्होंने सेक्टर 12ए सर्थक स्कूल में दी जा रही गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए स्कूल की सराहना की। उन्होंने सार्थक स्कूल ’प्राइड ऑफ पंचकूला’ की संज्ञा देते हुए बताया कि पंचकूला के अलावा साथ लगते जीरकपुर, ढाकोली तथा चंडीगढ़ के लोग भी अपने बच्चों (Children) के सार्थक स्कूल में दाखिले के लिए आते हैं और कई बार स्थान सीट्स ना होने की वजह से उन बच्चों को इन स्कूलों में दाखिला नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा के सार्थक स्कूलों में दी जाने वाली उच्च गुणवत्ता की शिक्षा का ही परिणाम है कि निजी स्कूलों के बच्चे भी सार्थक स्कूलों में दाखिले के लिए उत्सुक रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस इस बार सार्थक स्कूल में 400 नए बच्चे प्राइवेट स्कूलों से आए हैं। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए दी जा रही सुविधाओं का ही परिणाम है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर दसवीं से बारहवीं कक्षा के बच्चों को 5 लाख टैबलेट वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्कूल की छात्राओं को टूलकिट भी वितरित की गई हैं। इस टूलकिट के माध्यम से वे अपनी आजीविका कमाने के काबिल बन सकेंगे। इसके अलावा हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए सुपर 100 प्रोग्राम के तहत बच्चे (Children) प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सरकारी स्कूलों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त हो तथा सार्थक स्कूल इसमें अहम रोल अदा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कि उन्होंने पंचकूला के लिए 7 सरोकार तय किए हैं जिनके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार केवल प्रयास कर सकती है लेकिन उन्हें सफल बनाने के लिए लोगों का योगदान अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंचकूला को नशा मुक्त करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है जिस पर नशे से संबंधित कोई भी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम व नंबर गोपनीय रखा जाएगा।

ये भी पड़े –पंचकूला के उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने मीडिया महाकुंभ (Maha Kumbh)-2022 राष्ट्र गौरव अवार्ड कार्यक्रम का किया शुभारंभ

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल डाॅ. पवन गुप्ता तथा उप निदेशक कुलदीप मेहता सहित अन्य स्कूलों के प्रिंसीपल तथा बच्चों (Children) के अभिभावक भी उपस्थित थे।

Tags: childrenGyan Chand Guptailluminate the name of the countryPanchkula News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Heroin

लाखों रुपए की 120 ग्राम हेरोइन (Heroin) बरामद कर दो युवकों को काबू किया

3 years ago
पेपर लीक

पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने नकल माफिया गैंग की अहम कड़ी को पकड़ा, हिरासत में आरोपी शिक्षक ने खोले राज

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

October 29, 2026
Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

October 29, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In