ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है चॉकलेट, जानिए कैसे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 5, 2022
in लाइफस्टाइल
0
Chocolate

नई दिल्ली। चॉकलेट(Chocolate) एक ऐसी चीज़ है, जिसे आमतौर पर दुनियाभर में पसंद किया जाता है। इसे लोग अपना प्यार जताने के लिए तोहफे के तौर पर भी देते हैं। मूड खराब होने पर भी कई लोगों को चॉकलेट खाना पसंद है, इससे उन्हें सुकून पहुंचता है। डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की फ्री-रैडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। लेकिन इसके बावजूद इसका ज़रूरत से ज़्यादा सेवन आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

चॉकलेट में मक्खन, चीनी और क्रीम की उच्च मात्रा होती है, जो किसी की भी सेहत को फायदा नहीं पहुंचाते। कभी-कभी चॉकलेट का छोटा सा टुकड़ा खा लेना ठीक है, लेकिन ज़्यादा खा लेने से पेट दर्द या फिर दिल की बीमारी से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

वज़न और डायबिटीज़ का ख़तरा बढ़ना

44 ग्राम की एक चॉकलेट(Chocolate) बार में 235 कैलोरीज़, 13 ग्राम फैट्स और 221 ग्राम चीनी होती है। चॉकलेट का ज़रूरत से ज़्यादा सेवन वज़न बढ़ाने का काम करता है। इसमें मौजूद चीनी में पोषण मूल्य नहीं होता और यह एक व्यक्ति के ब्लड शुगर स्तर को भी बढ़ा देती है, जो डायबिटीज़ का ख़तरा भी बढ़ाती है। अगर आप वज़न को कम करना चाह रहे हैं, तो आपको चॉकलेट के सेवन से बचना चाहिए। चीनी की उच्च मात्रा न सिर्फ वज़न बढ़ाती है, लेकिन साथ ही दांतों को खराब करने का काम भी करती है।

दिल की बीमारी और स्ट्रोक

चॉकलेट बार में 13 ग्राम वसा में से 8 ग्राम संतृप्त वसा से आता है जो रक्त कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। कॉलेस्ट्ऱोल की बढ़ी हुई मात्रा दिल की बीमारी और स्ट्रोक का कारण बनती है।

एसिड रीफल्क्स

चॉकलेट की प्रकृति अम्लीय होती है और अम्लीय खाद्य पदार्थ आपके पेट में एसिड को बढ़ा देते हैं। चॉकलेट खाने से सीने में जलन की समस्या भी शुरू हो जाती है। अगर कोई व्यक्ति पहले से गैस से जुड़ी समस्या से जूझ रहा है, तो उसे चॉकलेट न खाने की सलाह दी जाती है।

घबराहट और बेचैनी की समस्या

चॉकलेट(Chocolate) में मौजूद कैफीन एक घटक है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है, ऊर्जा को बढ़ावा देता है और किसी व्यक्ति के मूड में सुधार कर सकता है, लेकिन इसका कोई पोषण मूल्य नहीं है। चॉकलेट जैसी बहुत अधिक कैफीन युक्त खाद्य पदार्थ खाने से हृदय रोगियों में दिल की धड़कनों का अनियमित होना या इससे चिंता, अवसाद, बेचैनी और नींद न आने की दिक्कत भी हो सकती है।

किडनी पर असर

रिसर्च बताती हैं कि चॉकलेट में टॉक्सिक मेटल, कैडमियम की मात्रा काफी होती है। कैडमियम की मात्रा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित से कहीं अधिक पाई गई। मानव की किडनी विशेष रूप से एक बीमार व्यक्ति की किडनी को चॉकलेट की भारी खपत के बाद इस ज़हरीले धातु को बाहर निकालने में परेशानी हो सकती है, जिससे किडनी गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।

पेट दर्द

जो लोग लैक्टॉस इंटॉलेरेंट हैं, उन्हें दूध से बनी चॉकलेट खाने के बाद पेट दर्द का अनुभव हो सकता है, क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट्स में लैक्टॉस शुगर मौजूद होती है। अगर आपको भी दूध से एलर्जी है, तो आप डेयरी-फ्री डार्क चॉकलेट का ही सेवन करें।

हड्डियों की सेहत

कई शोध के अनुसार, चॉकलेट हड्डियों को कमज़ोर बना सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि जो महिलाएं रोजाना चॉकलेट(Chocolate) खाती हैं उनमें हड्डियों का घनत्व और ताकत कम होती है। चॉकलेट खाने के नुकसान हैं, लेकिन अगर आप ज़रूरत से ज़्यादा नहीं खाते हैं, तो यह नुकसान नहीं पहुचाती।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags: chocolate benefitschocolate for healthchocolate side effectshealthhealth tipshealthy lifestylelifestyleहेल्थ टिप्सहेल्थी लाइफस्टाइल
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Xiaomi

Xiaomi का शानदार डिजाइन वाला Redmi Smart TV , Amazon पर Fire OS 7 हुआ टीज़, इस दिन होगा लॉन्च|

4 years ago
Duniya

अखिल भारतीय लघुकविता सम्मेलन समारोह में प्रेम कुमार शर्मा की लघुकविता संग्रह ’’दुनिया (Duniya) की भीड़ में’’ का विमोचन

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

November 24, 2026

JAGSoM Invites Applications for Executive Ph.D. Programme

November 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In