ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home ऑटोमोबाइल्स

जल्द ही मार्किट में लॉन्च होने जा रही हैं  कंपनी Citroen की इलेक्ट्रिक हैचबैक कार eC3, जाने कार से जुडी हर जानकारी के बारे में|

ग्राहकों को इलेक्ट्रिक कारों की विकल्प के तौर पर बहुत जल्द ही एक और नया मॉडल मिलने वाला है. फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Citroen अपने किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक कार eC3 को जल्द ही बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च करने की योजना बना रही है.

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 23, 2023
in ऑटोमोबाइल्स
0
Citroen

ग्राहकों को इलेक्ट्रिक कारों की विकल्प के तौर पर बहुत जल्द ही एक और नया मॉडल मिलने वाला है. फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Citroen अपने किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक कार eC3 को जल्द ही बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च करने की योजना बना रही है. हाल ही में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाया था और अब इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. इच्छुक ग्राहक इस कार को 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं|

Citroen eC3 को कंपनी अगले महीने बिक्री के लिए लॉन्च कर सकती है. कुल दो वेरिएंट Live और Feel में आने वाली ये इलेक्ट्रिक मॉडल काफी हद तक अपने रेगुलर (ICE) पेट्रोल मॉडल जैसी ही है. इसका एक्सटीरियर तकरीबन वैसा ही है, हालांकि एक इलेक्ट्रिक कार होने के नाते इसके फ्रंट में चार्जिंग फ्लैप और ‘e’ बैज जरूर देखने को मिलता है. बताया जा रहा है कि कंपनी इस कार को कुल 13 रंगों और कस्टमाजेशन पैकेज के साथ बाजार में उतारेगी|

ये भी पड़े – Jaya Ekadashi: जाने कब पड़ रही है जया एकादशी? क्या है शुभ मुहूर्त व पूजन विधि, पढ़े पूरी खबर|

इसमें स्पलिट हेडलैंप और 15 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है, जो कि इसके साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाते हैं. कार के भीतर नए डिजाइन का सेंटर कंसोल और मैनुअल गियर लीवर के जगह पर नया ड्राइव कंट्रोलर दिया गया है. टिल्ट स्टीयरिंग व्हील, 10 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और USB चार्जिंग पोर्ट इसके इंटीरियर को बेहतर बनाते हैं. इसके अलावा अन्य सबकुछ पेट्रोल मॉडल जैसा ही है|

बैटरी क्षमता और ड्राइविंग रेंज: 

Citroen eC3 में कंपनी ने 29.2kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है, जिसे चीन की कंपनी Svolt से सोर्स किया गया है. इसके अलावा ये कार 3.3kW की क्षमता के ऑनबोर्ड चार्जर के साथ आती है और ये कार CCS2 फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. इस कार में दिया गया इलेक्ट्रिक मोटर 57hp की पावर और 143Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में तकरीबन 320 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी. इस तरह आप सिंगल चार्ज में ही दिल्ली से देहरादून, (दूरी तकरीबन 280 किलोमीटर) का वन-वे सफर कर सकेंगे|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पिक-अप और स्पीड के मामले में भी ये कार काफी बेहतर है, दावा किया जा रहा है कि नई Citroen eC3 महज 6.8 सेकेंड में ही 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीउ 107 किलोमीटर प्रतिघंटा है. DC फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी महज 57 मिनट में ही 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है, इसके अलावा सामान्य घरेलू चार्जर से इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन साढ़े 10 घंटे का समय लगता है|

क्या होगी कीमत

हालांकि लॉन्च से पहले नई Citroen eC3 की कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन जानकारों का मानना है कि कंपनी इस कार को 10 से 13 लाख रुपये की कीमत में बाजार में उतार सकती है. बहुत जल्द ही इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया जाएगा. बाजार में आने के बाद ये इलेक्ट्रिक कार मुख्य रूप से Tata Tiago EV को टक्कर देगी, जिसकी कीमत 8.49 लाख रुपये से लेकर 1.79 लाख रुपये के बीच है. टाटा टिएगो ईवी सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है. फिलहाल इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है| जल्द ही मार्किट में कार की कीमत की जानकारी दे दी जाएगी|

Tags: automobile manufacturer CitroënAutomobiles News By NavTimes न्यूज़Battery CapacityCitroenDriving Range:electric carElectric Hatchback CarFranceNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newssplit headlamp
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

max sahuwala

प्रदेश की बेटियों से तुरंत माफी मांगें सीएम : मैक्स साहुवाला

3 years ago
Paramedical

शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज़ युवक ने की पैरा मेडिकल छात्रा की हत्या|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In