ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, September 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की दी शुभकामनाएं, साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया धन्यवाद|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
November 1, 2022
in राज्य, हरियाणा
0
Haryana Day

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों को (Haryana Day) हरियाणा दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं दी हैं। हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस हरियाणा के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे वही हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नवनिर्माण में सभी सरकारों का योगदान है। हरियाणा आज कहीं काफी आगे बढ़ चुका है, चाहे प्रदेश की आर्थिक स्थिति हो, औद्योगिक प्रगति हो या फिर समाज को सेवाएं देने में, हरियाणा ने अपना परचम लहराया है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार के 8 साल पिछली सरकारों के 48 साल पर भारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार जहां एक बार बनती है, वहां बार-बार बनती है। उन्होंने विश्वास जताया कि बीजेपी तीसरी बार भी हरियाणा की सत्ता में आएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का भी धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने हरियाणा सरकार को अच्छे अंक दिए हैं।

ये भी पड़े – एलोन मस्क ने ट्विटर के निदेशक मंडल को भंग कर दिया और इस पर नियंत्रण मजबूत किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी नीतियों में किसान का ख्याल रखा गया है, वहीं खेलों को बढ़ावा दिया गया है। हर घर नल से जल, डी.बी.टी., आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं से लोगों का कल्याण सुनिश्चित किया है। सरकार ने शिक्षा नीति को वर्ष 2025 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों का समान विकास कर रही है। हर जिले (Haryana Day) में कम से कम एक राष्ट्रीय राजमार्ग का रोडमैप तैयार किया गया। युवाओं को नौकरी व उनका कौशल विकास किया गया है। और उन्हें रोजगार भी प्रदान किया गया. हर जिले में मेडिकल कॉलेज व 200 बैड का अस्पताल उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकारी नौकरियां तथा निवेश व निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। पंचायती राज संस्थाओं को स्वायत्तता एवं अधिकार दिए गए। महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के साथ हरियाणा एक–हरियाणवी की भावना से काम कर रही है। इन 8 वर्षों में हमने 3C- करप्शन, कास्ट पॉलिटिक्स और क्राइम पर प्रहार किया। सरकार ने 5S-शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलम्बन तथा स्वाभिमान को बढ़ावा दिया। हम छठे S-सुशासन को बढ़ावा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के विकास को अति अधिक (Haryana Day)चरम पर पहुंचाया। हमने बदला नहीं बल्कि बदलाव में विश्वास रखा। ट्रांसफर इंडस्ट्री को बंद किया तथा और दूसरी इंडस्ट्रीज को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि ये 8 साल सुखद बदलाव के साक्षी हैं। आज प्रदेश में सेवाओं व योजनाओं का लाभ घर द्वार पर मिल रहा है। सरकार ने परिवार पहचान पत्र, अंत्योदय, ऑनलाइन स्थानांतरण नीति, म्हारा गांव-जगमग गांव योजना, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना-लाल डोरा मुक्त गांव, पढ़ी-लिखी पंचायतें और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा सहित दर्जनों नए प्रकल्प शुरू किए हैं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से हरियाणा सरकार ने हरियाणा की बेटियों के लिए काफी कुछ किया हैं क्यूंकि उनका भी अधिकार है पढ़ने का आगे बढ़ने का|

 

Tags: 1 November Celebrating Haryana DayAyushman Bharat – Pradhan Mantri Jan Arogya YojanaBeti Bachao Beti Padhao AbhiyaanBhartiya Janta PartyChandigarhCM Manohar Lal Khattar wishes Haryana DayHaryana DayHaryana GovernmentHaryana NewsHaryana News By NavTimes न्यूज़Nav TimesNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsUnion Home Minister Amit Shah
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Appointment Letters

PM Modi ने Rozgar Mela के तहत 71 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- Rozgar Mela हमारे सुशासन की पहचान|

4 years ago
नेता की हत्या

राजनीती रंजिस में केरला के पलक्कड़ में माकपा नेता की हत्या

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ShikshaNext Introduces 11 EdTech and AI Solutions, Shaping the Market for Better Learning Outcomes in India

ShikshaNext Introduces 11 EdTech and AI Solutions, Shaping the Market for Better Learning Outcomes in India

September 22, 2026
Unified Voice Earns Dual Honours for Enterprise Communications Innovation at Bengaluru and Chennai Awards

Unified Voice Earns Dual Honours for Enterprise Communications Innovation at Bengaluru and Chennai Awards

September 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In