ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 12, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

बिहार में ज़हरीली शराब के चलते 33 लोगो की हुई मौत, संसद में CM नितीश कुमार ने दिया बयान कहा ‘जो शराब पीयेगा, वो मरेगा ही’|  

शराब के चलते अब बिहार के छपरा में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अजीबोगरीब बयान देकर सबको चौंका दिया है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 15, 2022
in राज्य
2
Nitish Kumar

बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब के चलते अब तक 33 लोगो के मौत की खबर आई हैं| शराब के चलते अब बिहार के छपरा में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अजीबोगरीब बयान देकर सबको चौंका दिया है। वीरवार को विधानसभा के बाहर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए (Nitish Kumar) सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जो शराब पीयेगा, वो मरेगा ही। बिहार में जहरीली शराब से मौत कोई नई बात नहीं है। मुख्यमंत्री यहां नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि देशभर में लोग जहरीली शराब से मरते हैं। विपक्ष शराब के मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहा है। जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तब भी अन्य राज्यों में लोगों की मौत होती थी। लोगों को खुद सतर्क रहना चाहिए। क्यूंकि यहां शराबबंदी है तो कुछ न कुछ नकली बिकेगा, जिससे जान जाएगी। शराब खराब है और इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

ये भी पड़े – भारत-चीन विवाद के बिच कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कसा तंज कहा ‘मोदी सरकार की “लाल आँखों” पर चढ़ा है चीनी चश्मा |

शराबबंदी से कई लोगों को हुआ फायदा

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी से कई लोगों को फायदा हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों ने शराब छोड़ दी है, यह अच्छी बात है। कई लोगों ने इसे सहर्ष स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) ने कहा कि जो दोषी हैं उन्हें पकड़ा जाएगा। मैंने अधिकारियों से कहा है कि वास्तविक गड़बड़ी करने वालों की पहचान करें और उन्हें पकड़ें और गरीबों को न पकड़ें। शराब बनाने और शराब का धंधा करने वाले लोगों को पकड़ा जाए।

शराब का काम छोड़ने वाले को देंगे एक लाख रुपये

मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) ने कहा कि पिछली बार जब जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई थी तो किसी ने कहा था कि उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए। किस बात का मुआवजा? यदि कोई शराब पीता है, तो वह मरेगा ही। उदाहरण हमारे सामने है। इस पर शोक करना चाहिए, उन जगहों का दौरा करना चाहिए और लोगों को समझाना चाहिए।सीएम ने कहा कि हमारी सरकार लोगों को दूसरा काम शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये देने को तैयार हैं। जरूरत पड़ी तो हम राशि जुटाएंगे, लेकिन कोई भी इस धंधे में शामिल नहीं होना चाहिए।

जहरीली शराब पर सदन में भड़के मुख्यमंत्री नीतीश

आपको बता दें कि बुधवार को जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोग के मरने पर विधानसभा में चर्चा और स्वजनों को मुआवजे की मांग कर रहे भाजपा विधायकों पर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) नाराज हो गए। नीतीश ने भाजपा के विधायकों को खूब कोसा। जहरीली शराब से मौत पर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का पोस्टर लिए विधायक की ओर हाथ दिखाकर कहा- ये क्या हो गया, तुम बोल रहे हो? कैसे जीते हो? जो शराब पीता है, उसके पक्ष में बोल रहे हो। शराबी हो गए तुम लोग। तुम लोग ही गड़बड़ करते हो। कितना गंदा काम कर रहे हो, अब तो बिल्कुल ही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अच्छा किया तुम लोगों का साथ छोड़ दिया।

गिरिराज सिंह ने कहा- सीएम की संवेदना नहीं जगती

वहीं, शराब से हो रही मौतों पर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कहा गया कि ये बिहार का दुर्भाग्य है। बिहार में जब से शराब नीति चली है तब से कई हजार लोग मर गए। मगर मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) की संवेदना नहीं जगती और जब सदन में कोई इसको उठाता है तो उससे ऐसा व्यवहार करते हैं जो कोई उम्मीद नहीं करता।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

PM बनने की चाह में बिहार की बलि दे रहे नीतीश कुमार- RCP सिंह

पूर्व राज्यसभा सांसद RCP सिंह ने छपरा में मौत को लेकर कहा कि देश का प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा की वेदी पर नीतीश कुमार बिहार की बलि दे रहे है। उन्होंने कहा कि साल 2020 के बाद नीतीश कुमार केवल विपक्ष का समर्थन हासिल करने की ओर ध्यान दे रहे हैं, ताकि उन्हें सब मिलकर प्रधानमंत्री उम्मीदवार बना दें।

विपक्षी पार्टियों के अनुसार, नितीश कुमार (Nitish Kumar) पलटू राम के नाम से जाने जाते हैं इसलिए उनका कुछ नहीं पता चलता की वह कब किस पार्टी का हाथ छोड़ दे और किसका दामन पकड़ ले|

Tags: 33 people died due to poisonous liquorBiharCM Nitish KumarFormer Rajya Sabha MP RCP SinghNavtimesNavtimes न्यूज़Nitish Kumar gave a StatementNTN newsPoisonous AlcoholState News By NavTimes न्यूज़Union Minister Giriraj SinghWhoever drinks alcohol will die
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In