• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Friday, August 21, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

CM Pushkar Singh Dhami ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

by नवटाइम्स न्यूज़
May 9, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
CM Pushkar Singh Dhami

चम्पावत: सीएम पुष्कर सिंह धामी(CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि चम्पावत के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा। मैं वादा करता हूं मैं आपके हर सुख दुख में साथ खड़ा रहूंगा। मैं पिथौरागढ़ में पैदा हुआ और खटीमा में पला बढ़ा। और चम्पावत में खेला कूदा। अब चम्पावत की कड़ी से दोनों को जोडूंगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मेरा चौथा दौरा हैं। चम्पावत के लोगों ने जो प्यार दिखाया है मैं उसके लिए निशब्द हूं।

सोमवार को सीएम धामी(CM Pushkar Singh Dhami) बनबसा से चम्पावत तक कार से पहुंचे। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तहसील पहुंचने पर उन्होंने उपचुनाव को लेकर तहसील में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने तहसील स्थित नागनाथ मंदिर और बाद में गोल्ज्यू मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। बाद में वह मोटर स्टेशन में आयोजित जन सभा में पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि चार जुलाई 2021 को मुख्य सेवक के रूप में काम शुरू किया। विधान सभा चुनाव में पार्टी ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की लेकिन मैं अपनी व्यक्तिगत लड़ाई हार गया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताते हुए दोबारा मुख्य सेवक का दायित्व सौंप दिया लेकिन जनता मुझे चुनकर फिर से भेजे इसको लेकर नई सीट का चयन करना था। इसको लेकर काफी दुविधा में था। कई विधायकों ने सीट खाली करने को कहा लेकिन मेरा मन तो चम्पावत से लगा था। सीट तय करने में काफी असमंजस में रहा। फिर विधायक गहतोड़ी ने कहा कि आप पूर्णागिरि दर्शन को आओ। मां पूर्णागिरि व शारदा मैयया ने मुझे बुलाया और फिर गहतोड़ी जी ने विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर सीट छोड़ दी।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चम्पावत की खूबसूरती को बयां किया है। उन्होंने आप लोगों के लिए संदेश दिया है कि वह जल्द ही मंच स्थित गुरु गोरखनाथ के दर्शनों को आएंगे। भाषण के समापन से पूर्व उन्होंने लोगों ने पहाड़ी भाषा में लोगों से संवाद कर उनसे वादा भी किया। इससे पूर्व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने एक-एक कर निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी का आभार जताते हुए लोगों से उप चुनाव में भाजपा व सीएम धामी(CM Pushkar Singh Dhami) को पूर्ण समर्थन देने की मांग की।

Tags: Champawat by electionCM Dhami Champawat jansabhaCM Dhami files nominationnainital-politicsnewsstateuttarakhand by poll
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

CSR India Award

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला ग्रीनटेक CSR India Award

3 years ago
Nirav Modi petition

British Supreme Court द्वारा नीरव मोदी की याचिका की गई खारिज, भारत प्रत्यर्पित किए जाने का रास्ता हुआ साफ़|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

August 20, 2026
Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

August 20, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)