Cold Attack: देश में ठंड की दोहरी मार, दिल्ली समेत पुरे उत्तर भारत का ठंड
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 27, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

देश में ठंड की दोहरी मार, दिल्ली समेत पुरे उत्तर भारत का ठंड से हाल – बेहाल, अगले कई दिनों तक ऐसे ही रहेंगे हालात|

ठंड का प्रकोप दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बढ़ रहा है|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 6, 2023
in राज्य
0
Cold Attack

Cold Attack In Entire North India Including Delhi: ठंड का प्रकोप दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बढ़ रहा है. घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. दिल्ली का तापमान गिरकर 2.2 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार की सुबह दिल्ली के लोधी रोड में 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं, सफदरजंग में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. दिल्ली के आयानगर में सबसे कम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, उजवा में 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा. कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली में मनाली, धर्मशाला, देहरादून, शिमला और नैनीताल से भी कम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिल्ली में सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ये भी पड़े – Heart Attack के चलते Gym में एक शख्स ने 5 सेकेंड में तोडा दम, एक्सरसाइज के बाद जैकेट उतार रहा था, अचानक लड़खड़ाया, हुई मौत|

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कहीं 100 मीटर तो कहीं शून्य रह गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई सफर प्रभावित हुआ है. घने कोहरे की वजह से, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर से दिल्ली को आने-जाने वाली कई देरी से चल रही हैं. वहीं दो ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. इस बात की जानकारी नॉर्दर्न रेलवे ने दी है. नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरो ने इन देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी की है.

राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है. मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी कर रखा है. वहीं, दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है|

क्यों बढ़ी सर्दी?
बर्फीले हिमालय से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला में 5 डिग्री, नैनीताल में 7 डिग्री और शिमला में 7 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया. दिल्ली में शीत लहर जारी है और अधिकतम तापमान भी कम है|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक दिल्ली वासियों को ऐसी ही ठंड का सामना करना पड़ेगा. न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. हालांकि, उसके बाद शीत लहर का प्रकोप कम होगा और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की ऐसी ठंड पड़ने वाली है. 8 जनवरी के बाद से ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है| (Cold Attack)

Tags: Cold AttackCold WaveCold Wave AlertDelhi NCRDouble whammyIMDIndia Meteorological DepartmentMeteorological DepartmentNavtimesNavtimes न्यूज़News By NavTimes न्यूज़North IndiaNTN newssnowy himalayasWeather forecastWeather Forecast Updates:
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Yoga Yatra

जिले में करवाया योग प्रोटोकॉल अभ्यास, निकाली योग यात्रा|

3 years ago
Vacant Posts

सर्वसम्मति से किया रिक्त पदों (Vacant Posts) पर पदाधिकारियों का चयन

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Uncia Technologies

AI-Native Lending Platform Uncia Raises INR 25 Crores from Pavestone VC to Scale Globally

March 27, 2026
Garnier Color

Garnier Color Naturals Celebrates Mother–daughter Trust with Raveena Tandon and Rasha Thadani in New Campaign

March 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)