• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Tuesday, September 8, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

वीआईपी मार्ग पर आम नागरिकों का चलना मना है…

सिरसा में प्रशासनिक उपेक्षा तथा राजनीतिक शुन्यता के कारण ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।

by नवटाइम्स न्यूज़
June 30, 2023
in हरियाणा
VIP Marg

सिरसा। (सतीश बंसल) सिरसा में प्रशासनिक उपेक्षा तथा राजनीतिक शुन्यता (VIP Marg) के कारण ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। आलम यह है कि बार-बार धरने प्रदर्शन तथा आश्वासन के बाद भी काम नहीं होते हैं। कुछ ऐसा ही हो रहा है सिरसा के जनता भवन से कबीर चौक तक तथा कबीर चौक से सी ब्लॉक तक की जर्जर सडक़ के मामले में। करीब दो साल पहले बरसाती पानी की निकासी की पाइप लाइन डालने के लिए इस सडक़ को उखाड़ा गया था, लेकिन उसके बाद संबंधित विभाग इसे बनाना भूल गया जिसका खामियाजा यहां के लोग भुगत रहे हैं।

परेशान मंडी के आढ़तियों व मजदूरों ने एक बार फिर से आज कबीर चौक पर एकत्र होकर नारेबाजी की तथा प्रशासन की इस उदासीनता पर कटाक्ष करते हुए चार चेतावनी बोर्ड लगवाए हैं जिसका शीर्षक है ‘वीआईपी मार्ग…’। आज सुबह आढ़ती एसोसिएशन सिरसा के प्रधान मनोहर मेहता के नेतृत्व में मंडी के आढ़ती व मंडी में काम करने वाले मजदूर तथा स्थानीय लोग कबीर चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा प्रशासन पर कटाक्ष करते हुए चार बोर्ड लगवाए हैं।

बोर्ड पर लिखवाया गया है ‘‘वीआईपी मार्ग, सभी मंडी और शहर निवासियों को सूचित किया जाता है कि यह मार्ग सिर्फ वीआईपी लोगों के आने-जााने के लिए है। इस पर आम नागरिकों का आना-जाना मना है। इस मार्ग पर चलने से अगर किसी आमजन का कोई नुकसान होता है तो वह इसका खुद जिम्मेदार होगा।’’ (VIP Marg) आढ़ती एसोसिएशन सिरसा के प्रधान मनोहर मेहता ने कहा कि जनता भवन से कबीर चौक तथा कबीर चौक से सी ब्लॉक को मिलाने वाले इस मार्ग को दो साल पहले बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डालने के लिए उखाड़ा गया था। उस समय कहा गया था कि मार्ग को जल्द बना दिया जाएगा, लेकिन शायद प्रशासन इसे बनाना भूल गया है।

ये भी पड़े – विकास तीर्थ यात्रा के तहत सुभाष बराला ने डबवाली में किया अमृतसर- जामनगर एक्सप्रेसवे व विकास परियोजनाओं का निरीक्षण|

जर्जर मार्ग में गहरे खड्डे बने हुए हैं। बारिश के दिनों में इनमें पानी भर जाता है जिस कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार यहां हादसे हो चुके हैं। पिछले दिनों हुई बारिश का पानी सी ब्लॉक तक भरा हुआ है जिसमें मच्छर पैदा हो चुके हैं। आगे बारिश का सीजन भी आने वाला है। उन्होंने बताया कि खास बात तो यह है कि इसी रास्ते से सिरसा मंडी में भारी वाहन आते-जाते हैं जो कीचड़ व खड्डों में फंस जाते हैं। नागरिक अस्पताल भी इसी मार्ग से जुड़ा हुआ है। ऐसे में कोई इमरजेंसी होने पर मरीजों को मुश्किल पैदा हो सकती है।

कबीर जयंती पर सत्तापक्ष से जुड़े नेता कबीर चौक पर लगी हुई संत कबीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने आए थे लेकिन उन्होंने भी इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। संबंधित विभाग को बार-बार अवगत कराया जा चुका है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई बार धरने प्रदर्शन कर चुके हैं। (VIP Marg) अब उन्होंने प्रशासन को नींद से जगाने के लिए अनूठा प्रयोग करते हुए चार बोर्ड लगवाए हैं जिस पर उक्त बातें लिखी गई है। उम्मीद  है कि इसके बाद प्रशासन की कुंभकर्णी नींद टूट जाए और सडक़ बनाना शुरू कर दे।

साथ ही प्रधान मेहता ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक इस सडक़ को बनाने का काम आरंभ नहीं हुआ तो फिर मंगलवार से धरना आरंभ किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी  प्रशासन की होगी। इस अवसर पर उपप्रधान प्रेम बजाज, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष कुणाल जैन, सह सचिव महावीर शर्मा, उपप्रधान सुशील कस्वां, सुशील रहेजा, कृष्ण गोयल, दीपक तायल, गौरव गोयल, नरेंद्र धींगड़ा, मनीश कालड़ा, नरेश बणीवाला,हर्षवर्धन अरोड़ा,दीपक नड्डा, हन्नी अरोड़ा, राकेश बणिवाला सहित बड़ी संख्या में आढ़ती मौजूद थे। जर्जर सडक़ को बनाने की मांग पर फरवरी माह में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता के नेतृत्व में आढ़तियों व स्थानीय निवासियों ने कबीर चौक पर धरना दिया था।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उस समय भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने धरनास्थल पर पहुंचकर आढ़तियों को आश्वासन दिया था कि 28 फरवरी से सडक़ बनाने का काम आरंभ करा दिया जाएगा। कांडा के आश्वासन के बाद आढ़तियों ने धरना समाप्त कर दिया था, लेकिन अब जून माह भी समाप्त होने को हैं, सडक़ बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता ने कहा कि पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो गया है, लेकिन सडक़ को नहीं बनाया जा रहा है।

सडक़ टूटी होने के कारण न सिर्फ स्थानीय लोगों को, बल्कि किसानों को भी परेशानी हो रही है। मेहता ने कहा कि इस सडक़ से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। (VIP Marg) इस कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले विधायक गोपाल कांडा भी मंडी में एक आढ़ती के प्रतिष्ठान पर आए थे। तब विधायक को भी इस समस्या से अवगत कराया गया था और विधायक ने भी आश्वासन दिया था जो पूरा नहीं हुआ है।

Tags: citizensHaryana News By NavTimes न्यूज़Sirsa NewsVIP Marg
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Sarpanch

Sarpanch : ग्राम सरपंच ने प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र|

3 years ago
भूकंप

अफगानिस्तान में earthquake ने मचाई तबाही, 150 से ज्यादा लोगों की मौत, रिक्टर पैमाने पर 6.1 थी तीव्रता

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

September 7, 2026
The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

September 7, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)