जहांगीरपुरी पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, अजय माकन ने कही यह बात
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

जहांगीरपुरी पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, अजय माकन ने कही यह बात

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 21, 2022
in दिल्ली
0
जहांगीरपुरी

जहांगीरपुरी

नई दिल्ली।  हनुमान जन्मोत्सव पर 16 अप्रैल को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम यहां पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण ढहा रहा है। बुधवार को सुबह 10 बजे से साढ़े बारह बजे तक अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई होती रही, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे रोक दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इलाके में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिया है। इस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर में कांग्रेस के महासचिव अजय माकन और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी कुशल चौक पर पहुंचे। यहां पर मीडिया से बातचीत में अजय माकन ने कहा कि अवैध निर्माण को भी बिना नोटिस के नहीं हटाना चाहिए था।

इस बीच उत्तर दिल्ली नगर निगम की ओर से कहा गया है कि तकरीबन आधा दर्जन बुलडोडर आसपास ही मौजूद हैं, जैसे ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलेगी अवैध निर्माण तोड़े जाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले बुधवार को जहांगीरपुरी में शोभायात्रा पर हमला करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ बुलडोजर चला, इस दौरान कई अतिक्रमण हटाए गए।

बुधवार को यहां पहुंचे सात बुलडोजर के जरिये उपद्रवियों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर 100 मीटर से अधिक के दायरे में सड़क व फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया। जहांगीरपुरी के सी-ब्लाक की मस्जिद के अवैध निर्माण को ढहाने के साथ मंदिर के पास हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया। जमीयत उलमा ए हिंदू की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश दिया। इस पर बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

इससे पहले बुधवार को ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त संजय गोयल व महापौर राजा इकबाल सिंह पुलिस बल के साथ उस स्थान पर पहुंचे, जहां हिंसा शुरू हुई थी। कुछ ही देर में एक-एक करके सात बुलडोजर पहुंच गए और अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। पार्क से लेकर दुकानों और मस्जिद तक के अवैध निर्माण को हटाया गया।

कार्रवाई से बांग्लादेशी घुसपैठियों की बस्ती में हड़कंप मच गया। उन्होंने कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल होने की वजह से अधिक उत्पात नहीं मचा सके। इस बीच वामपंथी नेता वृंदा करात भी कार्रवाई रोकने पहुंचीं। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद निगम ने रोक दिया और बुलडोजर लौट गए। उधर, एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी शाम में जहांगीरपुरी पहुंचे, लेकिन उन्हें पुलिस ने संवेदनशील इलाके में नहीं जाने दिया।

Tags: Delhi crimedelhi newsJahangirpuri riotsJahangirpuri Violencenew-delhi-city-common-man-issuesnewsstateSupreme Court
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

61st Foundation Day

सिरसा में होमगार्ड विभाग का 61 वा स्थापना दिवस (61st Foundation Day) धूमधाम से मनाया

2 years ago
अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

समाधान शिविर में दर्ज हुईं 32 शिकायतें, अधिकारियों को दिए गए समयबद्ध समाधान के निर्देश

8 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SBTi Calls for Wider Adoption to Build Resilient Food Systems in the Global South

SBTi Calls for Wider Adoption to Build Resilient Food Systems in the Global South

March 5, 2026
BMC Helix Brings Together Top GSI Partners for SPEX 2026 in Phuket

BMC Helix Brings Together Top GSI Partners for SPEX 2026 in Phuket

March 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)