• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

CM धामी के पटके पर कांग्रेस को आपत्ति, निर्वाचन आयोग में दर्ज कराई शिकायत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 12, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
7
कांग्रेस

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चम्पावत उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नामांकन निरस्त करने की मांग की है। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री पर नामांकन के दौरान भाजपा के चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर आपत्ति की और इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया। उधर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस प्रकरण के परीक्षण के लिए चम्पावत के जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में पार्टी ने कहा कि चम्पावत उपचुनाव में नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री धामी भाजपा के चुनाव चिह्न वाला अंगवस्त्र धारण किए थे। भाजपा प्रत्याशी होने के नाते मुख्यमंत्री ने पार्टी के चुनाव निशान वाला पटका पहनकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी और रिटर्निंग आफिसर ने इसका संज्ञान नहीं लिया है। यह विधानसभा उपचुनाव की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर प्रश्न चिह्न है।

कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री का नामांकन निरस्त किया जाना चाहिए। साथ में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, अजय सिंह, कपिल भाटिया, एनएसयूआइ के राष्ट्रीय संयोजक अजय रावत व जसविंदर सिंह गोगी शामिल थे।

कांग्रेस को स्थिति का पूर्वानुमान, नामांकन में खुली कलई: चौहान

भाजपा ने चम्पावत उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस को अपनी हालत का पूर्वानुमान है, इसीलिए अब वह बहाने तलाश रही है। उन्होंने कहा कि चम्पावत को लेकर माहौल बनाने का प्रयास कर रही कांग्रेस की गुटबाजी उसके प्रत्याशी के नामांकन के दौरान भी दिखी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं हरीश रावत, प्रीतम सिंह ने इससे दूरी बनाए रखी। यद्यपि, कांग्रेस के बड़े नेता पहले ही चम्पावत के रण में उतरने से बचते नजर आए हैं।

भाजपा नेता चौहान ने कहा कि कभी सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप तो कभी चुनाव में धांधली की आशंका जताकर कांग्रेस नेता अपनी पार्टी में चल रही गुटबाजी से भी ध्यान हटाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल आरोप-प्रत्यारोप से काम चला रही कांग्रेस धरातल से कोसों दूर है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से कांग्रेस उबर नहीं पाई और उसमें भगदड़ जैसी स्थिति है। कांग्रेस नेता या तो पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं अथवा कोप भवन में चले गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता ने धामी सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है और चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। चम्पावत की जनता उत्साहित है कि वह केवल एक विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को वोट करेगी।

Tags: cancellationChampawat by electionCM DhamiCongressdehradun-city-politicsnewsstateUttarakhand by election 2022नामांकनसीएम धामी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Animeta creator

लोग मुझे मेरी आवाज़ से ही पहचान लेते हैं ऐसा कहना है अपने कॉमेडी वीडियोज़ के लिए प्रसिद्ध अनिमेटा क्रिएटर कनिका राणा का|

3 years ago
ओमप्रकाश राजभर

‘अखिलेश यादव को लगी AC की हवा, क्षेत्र में निकलकर नेताओं से करें मुलाकात’, ओमप्रकाश राजभर की सपा प्रमुख को नसीहत

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Home Loan Interest Rate Updates 2026: Key Factors Influencing Housing Loan Costs this Year

Home Loan Interest Rate Updates 2026: Key Factors Influencing Housing Loan Costs this Year

June 9, 2026
Beating the Heat Naturally: Why PJ Sets are Emerging as India's Summer Sleep Essential

Beating the Heat Naturally: Why PJ Sets are Emerging as India's Summer Sleep Essential

June 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)