• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 24, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ में दोहरे हत्याकांड में पिता-पुत्र को अदालत ने सुनाई मौत की सजा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 17, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Double Murder

लखनऊ। 17 साल पहले मेफेयर तिराहे के पास बंसत टाकीज के ऊपर दुकान के विवाद में दिनदहाड़े पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या(Double Murder) करने के मामले में राजधानी की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी विजय प्रकाश शर्मा व धीरज शर्मा को फांसी की सजा सुनाई है। यह दोनों आरोपी भी पिता-पुत्र हैं।

विशेष जज फुल चन्द्र कुशवाहा ने इन दोनों को समान आशय से हत्या करने का दोषी करार दिया है। इन पर पांच-पांच लाख का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने इनके अपराध को विरल से विरलतम करार देते हुए कहा है कि इन्हें फांसी के फंदे पर तब तक लटकाया जाए, जब तक कि मौत न हो जाए। उन्होंने फांसी की सजा की पुष्टि के लिए इस मामले की समस्त पत्रावली अविलंब हाईकोर्ट को भेजने का आदेश दिया है।

विशेष जज ने अपने फैसले में कहा है कि अभियुक्तों द्वारा किए गए इस अपराध के परिणामस्वरूप मृतकों के परिवार व समाज को भी व्यापक स्तर पर क्षति हुई। इस अपराध की वजह से समाज में भय व अविश्वास का माहौल पैदा हुआ। लिहाजा इस तरह के असामान्य प्रकृति के अपराध में अभियुक्तों को आजीवन कारावास का दंड पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने जुर्माने की धनराशि से आठ लाख रुपए मृतक कपिल गुप्ता के आश्रित को देने का आदेश भी दिया है।

दोहरे हत्याकांड (Double Murder): यह है पूरा मामला

सरकारी वकील कमलेश कुमार सिंह के मुताबिक 16 अप्रैल, 2005 को कृष्ण कुमार गुप्ता व उनके लड़के कपिल गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात की एफआइआर बिल्डर उदय स्वरूप भारद्वाज ने थाना हजरतगंज में दर्ज कराई थी। करीब चार साल पहले कृष्ण कुमार गुप्ता ने बसंत टाकीज के ऊपर खरीदी गई जगह पर कुबेर फाइनेंस से दुकान व आफिस बनवाने का एग्रीमेंट किया था। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चला था।

उनके बगल में बजरंग व वीआइपी सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले विजय शर्मा का आफिस था। वह अक्सर कृष्ण कुमार गुप्ता से कहता था कि यह जगह कुबेर फाइनेंस कम्पनी की है। जिस पर उसका 17 लाख का बकाया है। तुम्हें उसके एवज में तीन दुकान देनी होगी। कृष्ण कुमार कहते थे कि यह जगह उसने खरीदी है। इस पर तुम्हारा कोई हक नहीं बनता है। वारदात वाले दिन कृष्ण कुमार गुप्ता व उनका लड़का कपिल गुप्ता साथी राजीव दीक्षित के साथ अपने आफिस में काम कर रहे थे।

दोपहर करीब तीन बजे विजय शर्मा व उसका लड़का धीरज शर्मा उन लोगों के पास आए। कृष्ण कुमार से कहा कि मेरी कुबेर फाइनेंस वालों से बात हो गई है। तुम्हें तीन दुकान देना होगा। इस बात पर उन लोगों में विवाद होने लगा। तभी विजय शर्मा का लड़का धीरज बोला कि यह लोग ऐसे नहीं मानेंगे। भागता हुआ गया और अपने आफिस से बंदूक उठा लाया। अपने पिता विजय शर्मा को देकर बोला कि आज इनका काम खत्म कर दो तभी हमें दुकान मिलेगा। (Double Murder)

विजय शर्मा ने कुर्सी पर बैठे कृष्ण कुमार गुप्ता के सीने पर बंदूक से गोली मार दी। वह कुर्सी पर बैठे रह गए। यह देखकर उनका लड़का विजय से उलझ गया। विजय ने कपिल को झटक दिया और एक गोली उसके सीने में भी मार दिया। कपिल घायल होकर गिर गया। विजय शर्मा बंदूक में दोबारा गोली भरने लगा। तब उदय व उसके साथी राजीव दीक्षित जान बचाने के लिए पीछे की तरफ भागे। विजय ने उस पर भी जान से मारने की नियत से एक फायर किया लेकिन वह तेजी से गैलरी में घुस गया। उसे गोली नहीं लगी। वह अपने आफिस में छुप गया। तभी उसे फायर का दो आवाज और सुनाई दी।

वह अपने मोबाइल से अपने म‍ित्रों व पुलिस को सूचना देने लगा। आफिस की खिड़की से सड़क की तरफ देखा, तो विजय शर्मा बंदूक लहराते हुए मेफेयर तिराहे की तरफ चला जा रहा था। इस वारदात से बाजार में दहशत फैल गई। लोग धड़ाधड़ अपनी दुकान बंद कर भागने लगे। सन्नाटा छा गया। लोक व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई। आम जनजीवन ठप हो गया। पुलिस के आने पर वह बाहर निकलकर आया। देखा कि पुलिसवाले कृष्ण कुमार गुप्ता व उनके लड़के कपिल को ले जा रहे थे। थोड़ी देर बाद पता चला कि दोनों की मौत हो गई है।

दोहरे हत्याकांड (Double Murder): पिछले पांच साल में फांसी की छठवीं सजा

15 मार्च, 2022 को छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाले एक रिश्तेदार को पॉक्सो की विशेष अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। 30 सितंबर, 2021 को पांच माह की दुधमुही बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाले रिश्तेदार को विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। 24 जनवरी, 2020 को राजधानी की एक सत्र अदालत ने अपनी पत्नी की मां और उसके भाई के अबोध बेटे व मासूम बेटी की हत्या करने वाले को फांसी की सुजाई थी। 17 जनवरी, 2020 को छह साल की मासुम बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या करने वाले को भी पॉक्सो की विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। 29 अगस्त, 2017 को पत्नी व अपने तीन मासूम बच्चों के कातिल पिता को भी राजधानी की एक अदालत फांसी की सजा सुना चुकी है।

Tags: double murder in LucknowFather and son sentenced to deathfather son punishmentlucknow-city-crimenewsstateबाप बेटे का सजाबाप बेटे को फांसी की सजा
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

National Education Policy

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में नई सरंचना लाना है: डा. रंजना ग्रोवर

3 years ago
नौकरी

नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

World Cup

Mexico – Iconic Venue for 5 World Cup Matches

June 24, 2026
DuDigital Global

DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

June 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)