चंपावत उपचुनाव के लिए आज प्रत्याशी का ऐलान करेगी Congress, करण माहरा का दावा- खटीमा विधानसभा चुनाव का परिणाम होगा रिपीट
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, September 30, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

चंपावत उपचुनाव के लिए आज प्रत्याशी का ऐलान करेगी Congress, करण माहरा का दावा- खटीमा विधानसभा चुनाव का परिणाम होगा रिपीट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 5, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
Congress

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि चम्पावत उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी की घोषणा गुरुवार को होगी। चम्पावत उपचुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी हो चुकी है। उपचुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रत्याशी हैं।

मुख्यमंत्री को टक्कर देने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की तलाश कर रही है। इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस(Congress) अध्यक्ष करन माहरा बीते रोज गढ़वाल भ्रमण कार्यक्रम को बीच में स्थगित कर देहरादून लौटे थे।

बुधवार को भी माहरा ने उपचुनाव को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं से वार्ता की। दूरभाष पर उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से भी वार्ता की।

माहरा ने बताया कि प्रत्याशी का नाम गुरुवार देर शाम तक घोषित किया जा सकता है। प्रत्याशी के चयन को लेकर निर्णय सामूहिक होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कड़ी टक्कर देगी। उन्होंने दावा किया खटीमा सीट की तरह ही चम्पावत सीट पर मुख्यमंत्री को कांग्रेस हराएगी।

गुरुवार से दोबारा गढ़वाल का दौरा प्रारंभ कर रहे करन माहरा ने आरोप लगाया कि चारधाम यात्रा को लेकर सरकार की कोई तैयारी नहीं है। सड़कों की हालत खराब है। यात्रा मार्गों पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है।

यात्रियों के लिए सुविधाएं अपर्याप्त हैं। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु राज्य की खराब छवि लेकर जाने को विवश हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से निपटने को सरकार की तैयारी पर भी सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकाल के पालन के नाम पर मास्क न होने पर जुर्माना वसूल किया जा रहा है। कोरोना काल में खरीदे गए वेंटिलेटर चलाने वालों का अभाव है। कोरोना योद्धा की भूमिका निभा चुके पैरामेडिकल प्रशिक्षितों को रोजगार से वंचित किया गया है।

उधर, प्रदेश कांग्रेस (Congress) प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने कहा कि चम्पावत उपचुनाव के लिए खटीमा में मुख्यमंत्री को हरा चुके विधायक भुवन कापड़ी को प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए।

Tags: ByelectionChampawatCongressdehradun-city-politicsnewsstateUttarakhand Congresuttarakhand politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

सोनी सब

सोनी सब के ‘उफ्फ…ये लव है मुश्किल’ में क्या युग का बदलेगा मन और करेगा वह कैरी से शादी?

2 months ago
Country Delight

Future Food Foundation and Country Delight organize the #8510 Health Campaign to promote Children’s Health

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

भसड़

“भसड़” की शूटिंग चंडीगढ़, ज़िरकपुर और ट्राइसिटी में शुरू – सम्भव प्रोडक्शन्स की नई रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म

September 22, 2025
एसबीआई लाइफ

एसबीआई लाइफ और बीसीसीआई ने ‘थैंक्स-ए-डॉट’ पहल के जरिए स्तन कैंसर जागरूकता को दिया बढ़ावा; भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पहनी गुलाबी जर्सी

September 21, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)