ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चार धाम यात्रा की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए सरकार पर किया प्रहार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 28, 2022
in उत्तराखंड
0
करन माहरा

करन माहरा

देहरादून। गढ़वाल दौरे पर जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने चार धाम यात्रा की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए सरकार पर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन धामों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था नहीं की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि चार धाम यात्रा प्रारंभ हो रही है। सरकार ने यात्रा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए व्यवस्था नहीं बनाई। यात्रा मार्गों के लिए सरकार ने ट्रैफिक प्लान नहीं बनाया। यात्रा के प्रमुख पड़ाव स्थल ऋषिकेश में ही ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। आगे और भी परेशानी से यात्रियों को जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चार धाम पहुंचने वाले यात्रियों के सैनिटाइजेशन, सुरक्षित शारीरिक दूरी के साथ दर्शन की व्यवस्था के लिए सरकार ने तैयारी तक नहीं की है।

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

धारचूला विधायक हरीश धामी के पार्टी के विरुद्ध दिए गए बयानों पर उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता के मामलों पर कार्रवाई को समिति का गठन जल्द किया जाएगा। समिति के समक्ष ऐसे प्रकरण रखे जाएंगे। पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपचुनाव को कांग्रेस गंभीर

चंपावत उपचुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे गंभीरता से ले रही है। उपचुनाव के लिए पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक के तौर पर उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का चयन पार्टी की रणनीति साफ कर देता है। कापड़ी खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनाव में पराजित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके गढ़वाल दौरे के दौरान तीनों पर्यवेक्षकों के साथ ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य उपचुनाव की तैयारी पर नजर रखेंगे।

माहरा का 12 दिनी गढ़वाल दौरा आज से

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का 12 दिनी गढ़वाल मंडल दौरा गुरुवार से प्रारंभ होगा। वह मसूरी स्थित शहीद स्थल से बलिदानी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि के साथ गढ़वाल दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह कुमाऊं मंडल का दौरा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि गढ़वाल मंडल के दौरे में प्रदेश अध्यक्ष माहरा उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व चमोली जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात करेंगे।

गढ़वाल के बाद माहरा का होगा कुमाऊं दौरा

माहरा छह मई को केदारनाथ धाम और आठ मई को बदरीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे। नौ मई को हरिद्वार में गंगा आरती के बाद उनके पहले गढ़वाल मंडल दौरे का समापन होगा। जोशी ने बताया कि गढ़वाल मंडल के दौरे के बाद करन माहरा का कुमाऊं के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।

Tags: Char Dham YatraCharDham Yatra 2022dehradun-city-politicsKaran Mahranewsstateuttarakhand congressuttarakhand politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Content Creators

1 Billion Followers Summit: Sunny Varkey Calls on Content Creators to Make the Crisis of Out-of-school Children Go Viral

9 months ago
Lok Adalat

मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम्स ट्रिब्युनल मामलों पर वर्ष की पहली राज्य लोक अदालत का हुआ आयोजन|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

September 29, 2026
Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

September 29, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In