• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, July 6, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को सफल नहीं होने देगी कांग्रेस: शीशपाल केहरवाला

कालांवाली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश प्रदेश में सांप्रदायिक राजनीति को जन्म देकर देशवासियों के भाईचारे में दरार डालने का प्रयास किया है

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 24, 2023
in हरियाणा
0
Communal Politics

सिरसा। (सतीश बंसल) कालांवाली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने (Communal Politics) कहा कि भाजपा ने पूरे देश प्रदेश में सांप्रदायिक राजनीति को जन्म देकर देशवासियों के भाईचारे में दरार डालने का प्रयास किया है जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी। वे शुक्रवार को कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव संगरसाधां में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत डोर टू डोर करते हुए ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। अभियान से पूर्व उन्होंने डेरा बाबा भुम्मणशाह के गद्दीनशीन संत ब्रह्मदास का आशीर्वाद भी लिया।

ये भी पड़े – सरकार को 2020 से 2022 तक की खराब कपास का मुआवजा ब्याज सहित तुरंत करना चाहिए – बजरंग गर्ग|

बाद में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशवासियों में धर्म का विभेद करते हुए अपनी राजनीति चमकाई है जबकि कांग्रेस देश में भाईचारे को मजबूत करने, देश की तरक्की के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें अमल में लाने, गरीब, मजदूरों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने, महिलाओं की सुरक्षा को तवज्जो देने, बेरोजगारों के लिए रोजगार का सृजन करना, (Communal Politics) व्यापारी हितों की मजबूती के लिए ठोस योजनाएं बनाना, देश की सुरक्षात्मक व्यवस्था को पहले से भी अधिक मजबूत बनाने संबंधी अनेक कार्य करती आई है और यही कारण है कि आज भारत का नाम विश्व में पूरे सम्मान से लिया जाता है।

विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि कांग्रेस के महान नेताओं पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित अन्य ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश के उत्तरोत्तर विकास के लिए कार्य किया मगर जब से देश प्रदेश में भाजपा शासन आया है, (Communal Politics) तभी से युवाओं को बेरोजगार की आग में झोंकने, छल और भ्रमित करने वाले वायदों दावों से सत्ता हासिल कर देश की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का काम किया है। विधायक ने कहा कि भाजपा केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली पार्टी है और उन्हीं के हितों के लिए कार्य कर रही है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने ग्रामीणों से देश प्रदेश के भाईचारे को खंडित करने वाली भाजपा को वर्ष 2024 में सत्ता से उखाड़ फैंकने का आह्वान करते हुए देश के हर वर्ग का विकास करने वाली कांग्रेस को सत्ता सौंपने का आह्वान किया। (Communal Politics) इस अवसर पर उनके साथ सिरसा ब्लॉक के चेयरमैन कृष्ण झोंपड़ा, प्रो. आरसी लिंबा, सुरजीत भावदीन, दलीप ठेकेदार, सरपंच संगरसाधां, चेयरमैन देसराज दड़बी, रसूलपुर के सरपंच सोमनाथ, हरिराम दड़बी, विनायक संगर, दलीप सहारणी, पूर्व सरपंच रामकुमार, सोहनलाल मौजूखेड़ा, गुरजिंद्र नरेलखेड़ा, राजेंद्र संधा डिंग मोड़, हरेक संधा डिंग मोड़, नेजाडेला के पूर्व सरपंच होशियार सिंह आदि मौजूद थे।

Tags: Bhartiya Janta PartyBJP communal politicsCongressHaryanaHaryana News By NavTimes न्यूज़KalanwaliPrime Minister Narendra ModiSheeshpal KeharwalaSirsa
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

vehicles

गाडिय़ों (vehicles) की मांग का मामला: नंबरदार एसोसिएशन ने दिया कर्मचारियों के धरने को समर्थन

3 years ago
Soil

बिहार में 10 वर्षीय बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार, दुष्कर्म के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डाली मिट्टी|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DS Group

DS Group to Launch Marriott International W Hotels Brand In NCR

July 5, 2026
Tamchy

Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

July 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)