ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय कूच, लगाया भर्तियों में गड़बड़ियों का आरोप

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 19, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
आरोप

देहरादून : विभिन्न सरकारी विभागों की नियुक्तियों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को सचिवालय कूच किया। कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से सचिवालय तक विरोध प्रर्दशन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगा रखी थी। यहीं पर कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए हैं।

विधायक भुवन कापड़ी ने आरोप लगाए कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से जो भर्तियों हो रही है उनमें भाई- भतीजावाद और घोर अनियमितता बरती जा रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर आरोप लगाए कि करीब दस हजार पद विभिन्न विभागों में रिक्त हैं।

सरकार ने जिन रिक्तियों की परीक्षा आयोजित की उनके परिणाम घोषित नहीं किए है। जिन परीक्षा के परिणाम जारी किए गए उनमें चहतों को मौका मिला है। आम युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। इस मौके पर युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ, महिला कांग्रेस, सेवा दल, इंटक व महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं।

इस दौरान विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड सेवा चयन आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा सत्र के दौरान भी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की नियुक्तियों का मामला सदन में उठाया था। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, संदीप चमोली, मोहन भंडारी आदि मौजूद रहे।

मानदेय न मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष

मानदेय नहीं मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। इन कार्यकर्ताओं को केंद्र की ओर से जनवरी, जबकि राज्य सरकार द्वारा अप्रैल के बाद का मानदेय नहीं दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय भुगतान शीघ्र जारी न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। राज्य की बात करें तो वर्तमान में 33690 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, मिनी कार्यकर्ता व सहायिका कार्यरत हैं।

इन कार्यकर्ताओं को केंद्र से 4500, जबकि राज्य सरकार से 4700 रुपये मानदेय मिलता है। लंबे समय से मानदेय न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका कर्मचारी संगठन की प्रांतीय महामंत्री चित्रकला का कहना है कि जनवरी से केंद्र और अप्रैल से राज्य सरकार द्वारा मानदेय नहीं मिला है। शासन और विभागीय अधिकारियों से वार्ता के बाद भी स्थिति जस की तस है। कहा कि इसी सप्ताह संगठन बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाएगा।

एएनएम ने स्थगित किया आंदोलन

मातृ शिशु परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने 28 जुलाई को प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है। संगठन ने पदोन्नति, प्रोत्साहन राशि, एसीपी सहित अन्य मांग न पूरी होने पर स्वास्थ्य महानिदेशालय पर तालाबंदी का एलान किया था। सोमवार को उनकी स्वास्थ्य सचिव राधिका झा के साथ बैठक हुई। जिसमें निदेशक राष्ट्रीय कार्यक्रम डा. सरोज नैथानी भी उपस्थित रहीं।

इस दौरान संगठन के मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने एएनएम को कोविड ड्यूटी के बदले दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की भी बात कही है। प्रांतीय अध्यक्ष गुड्डी मटूड़ा ने बताया कि मांगों पर हुई सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित किया गया है।

Tags: dehradun-city-politicsjobs in uttarakhandnewsstateuttarakhand congressuttarakhand politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

CMGGA

सीएमजीजीए टीम ने वृद्ध आश्रम का किया औचक निरीक्षण|

3 years ago
Sanatam Dharma

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सनातम धर्म मंदिर सेक्टर-10 में मंदिर के स्थापना समारोह के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

November 3, 2026
Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In