ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ में ED के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, आराधना मिश्रा हाउस अरेस्ट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 13, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
कांग्रेस

लखनऊ। नेशनल हेराल्ड मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तलब किए गए पार्टी नेता राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की योजना बनाते हुए लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात कर द‍िया गया है। इस दौरान ईडी कार्यालय जा रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच में ही रोक द‍िया। कार्यकर्ताओं के व‍िरोध पर पुल‍िस ने उन्‍हें हिरासत में ल‍िया है। वहीं पुल‍िस वैन पर चढ़ते हुए कार्यकर्ता सोन‍िया गांधी और राहुल गांधी ज‍िंंदाबाद के नारे लगाते रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा क‍ि ये भाजपा सरकार की विपक्ष को डराने की नाकाम कोशिश है। हमारे नेता राहुल गांधी को ईडी के सामने पेश होने के ल‍िए भाजपा सरकार के तानाशाही भरे निर्णय का हम वि‍रोध करते हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय ईडी दफ्तर के सामने सड़क पर लेटकर प्रर्दशन क‍िया। कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश चौहान, उपाध्यक्ष विष्व विजय सिंह , संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी सहित कई वरिष्ठ नेताओं को पुल‍िस ने ह‍िरासत में ल‍िया है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता/विधायक आराधना मिश्रा मोना को भी उनके कैंट स्थित आवास पर पुल‍िस ने हाउस अरेस्ट क‍िया है। पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी हाउस अरेस्ट में हैं।

पार्टी कार्यालय के गेट पर एक नोट‍िस भी चस्‍पा क‍िया गया है। ज‍िसमें ल‍िखा है आपको नोट‍िस से अवगत कराना है क‍ि प्राप्‍त सूचना के अनुसार कांग्रेस पार्टी कार्यालय 10 माल एवेन्‍यु हुसैनगंज लखनऊ पर आप द्वारा धरना प्रदर्शन या जुलूस न‍िकालना प्रस्‍ताव‍ित है। जबक‍ि आप द्वारा न‍ियमानुसार इसकी अनुमत‍ि नहीं ली गई है। इस संबंंध में संयुक्‍त पुल‍िस आयुक्‍त (कानून एवं व्‍यवस्‍था) कम‍िश्‍नरेट लखनऊ द्वारा जनपद लखनऊ में पूर्व से ही धारा 144 तत्‍काल प्रभाव से लागू की गई है। आदेश के व‍िपरीत यद‍ि आप द्वारा क‍िसी प्रकार का धरना या जुलूस व‍िध‍ि व‍िरूद्ध तरीके से न‍िकाला जाता है तो आप इसके ल‍िए ज‍िम्‍मेदार होंगे। आपके व‍िरुद्ध न‍ियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी।

बता दें क‍ि आज ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी होने के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता जगह जगह प्रदर्शन व जुलूस न‍िकाल कर व‍िरोध दर्ज करवा रहे हैं। इस मामले में र‍व‍िवार को प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के बार-बार नोटिस देने के बावजूद भ्रष्‍टाचार के इतने गंभीर मामले में अपना पक्ष रखने की बजाए कांग्रेस की ओर से इसे राजनीतिक रूप से तूल दिया जा रहा है। देश प्रदेश की जनता उनसे पूछना चाहती है क‍ि ये जो र‍िटेल कंपनी के नाम सोनि‍या गांधी और राहुल गांधी के पास 76 प्रत‍िशत का शेयर है। इस मामले में ईडी पूछताछ करना चाहती है। अगर वो दोषी नहीं है तो फि‍र ईडी के सामने जाने से क्‍यों डर रहे हैं।

यह है पूरा मामला: नेशनल हेराल्ड एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) द्वारा प्रकाशित किया जाता है और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएल) के स्वामित्व में है। खड़गे जहां वाईआईएल के सीईओ हैं, वहीं बंसल एजेएल के प्रबंध निदेशक हैं। ईडी वर्तमान में एजेएल और वाईआईएल के कामकाज में शेयरधारिता पैटर्न और वित्तीय लेनदेन के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका की जांच कर रहा है। YIL के प्रमोटरों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल हैं।

Tags: lucknow-city-politicsnewsSection 144 implementationSection implementation 144 in Lucknowstateup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

max sahuwala

प्रदेश की बेटियों से तुरंत माफी मांगें सीएम : मैक्स साहुवाला

3 years ago
Paramedical

शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज़ युवक ने की पैरा मेडिकल छात्रा की हत्या|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In