ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, November 16, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अग्निपथ: देश को जलाने की साजिश, फेक तस्वीर शेयर कर युवाओं को भड़का रहे हैं सपा, राजद और कुछ संगठन, खुफिया एजेंसी के हाथ लगे सबूत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अग्निपथ

लखनऊ। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सेना भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर हुए हि‍ंसक प्रदर्शन में अब तक छह एफआइआर दर्ज कर 260 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रदर्शन को लेकर खुफिया एजेंसियों के हाथ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। इनमें कैंपस फ्रंट आफ इंडिया का नाम भी सामने आ रहा है, जो पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की छात्र इकाई है।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि ‘खुफिया एजेंसियों के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। इनकी जांच की जा रही है। जांच सामने आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ कुछ युवाओं के द्वारा आक्रोश दिखाया गया है। यूपी में 17 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन की सूचना है। इस मामले में अब तक 260 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कुछ स्थानों पर धरना प्रदर्शन हुआ है। सभी छात्रों को भर्ती प्रक्रिया के फायदे के बारे में समझाया जा रहा है।

एडीजी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुल छह एफआइआर दर्ज कराई हैं। इनमें फिरोजाबाद, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर में एक-एक व वाराणसी में तीन एफआइआर दर्ज कराई गईं हैं। सर्वाधिक 109 आरोपित बलिया से गिरफ्तार किए गए हैं। मथुरा से 70, अलीगढ़ से 30, आगरा से नौ, वाराणसी से 27 व गौतमबुद्धनगर से 15 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हाथ लगा वाट्सएप चैट : खुफिया एजेंसियों को कैंपस फ्रंट आफ इंडिया के नाम से एक वाट्सएप चैट भी हाथ लगा है। इसमें 17 जनवरी को ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ सड़कों पर उतरने और माहौल बिगाडऩे की अपील की गई है। अब खुफिया एजेंसी इस चैट के माध्यम से अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि खुफिया एजेंसियों को कुछ संगठनों के नाम मिले हैं। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अग्निपथ योजना के विरोध में यूपी के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन ने शुक्रवार को हि‍ंसक रूप ले लिया। अग्निपथ पर आक्रोश का लावा ऐसा दहका कि बलिया में ट्रेन की बोगी धधक उठी। अलीगढ़ के जट्टार में पुलिस चौकी सहित कई वाहन आग में जलकर राख हो गए। जगह-जगह प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बसों को निशाना बनाया।

Tags: Agnipath SchemeAgnipath Scheme ProtestsCampus Front of Indialucknow-city-crimenewsPFIPopular Front of Indiastate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

PRIF

घोलूमाजरा गाँव में PRIF स्कॉलरशिप सेंटर का शानदार उद्घाटन|

3 years ago
मुख्तार

न्यायालय ने कहा: मुख्तार जैसे अपराधी विधि निर्माता हैं, यह भारतीय लोकतंत्र पर लगा एक दाग है, जमानत अर्जी खारिज

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

November 14, 2026

Transform Bharat Summit 2026: A National Convergence to Shape the Bharat of Tomorrow

November 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In