Energy Drinks के सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान, तुरंत जान लीजिए
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

Energy Drinks के सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान, तुरंत जान लीजिए

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 15, 2022
in लाइफस्टाइल
0
Energy Drinks

नई दिल्ली। Energy Drinks: ऐसी दुनिया जहां लोगों में सब्र नहीं रह गया है, अब सभी को फौरन परिणाम चाहिए होते हैं। ऐसे में लोगों का एनर्जी बूस्टिंग ड्रिंक्स की तरफ रुख कर लेना चौंकाने वाला नहीं है। ये ड्रिंक्स पीते ही आपको तुरंत एनर्जी मिल जाती है। एनर्जी ड्रिंक पीना भले ही अब फैशन का हिस्सा बन गया है, लेकिन क्या यह सच में वहीं है जिसका दावा किया जाता है?

एक्सपर्ट्स की मानें तो जितना हो सके आपको इन एनर्जी ड्रिंक्स से दूरी बनाकर ही रहना चाहिए। यह ड्रिंक्स भले ही आपको इन्सटेंट एनर्जी से भर देती हो, लेकिन लंबे समय में इनसे सिर्फ नुकसान ही होगा।

आइए जानें एनर्जी ड्रिंक्स से होने वाले नुकसान के बारे में:

1. कैफीन का ओवरडोज़ से हाइपरटेंशन की समस्या

एनर्जी ड्रिंक्स(Energy Drinks) कैफीन से भरपूर होती हैं, जो एक चिंता की बात है। आधा लीटर एनर्जी ड्रिंक में कम से कम 200 ग्राम कैफीन होती है, जो 500 ग्राम तक भी जा सकती है। कैफीन का ज़रूरत से ज़्यादा सेवन हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कने बढ़ना, डर और कैल्शियम की कमी का कारण बन सकता है।

2. टाइप-2 डायबिटीज़ का ख़तरा

कैफीन की उच्च खुराक के साथ चीनी की उच्च खुराक भी जाती है। जिसकी वजह से वज़न बढ़ने लगता है। एनर्जी ड्रिंक की आधी लीटर बोतल में 220 कैलोरीज़ होती हैं। जिससे टाइप-2 डायबिटीज़ का ख़तरा बढ़ सकता है.

3. बेचैनी- चिंता बढ़ सकती है

कुछ लोगों में जेनेटिक कारणों से बेचैनी की समस्याएं शुरू हो सकती हैं। एडेनोसाइन रिसेप्टर्स में किसी भी तरह का बदलाव उन लोगों में चिंता पैदा कर सकता है, जो नियमित रूप से एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं। ऐसा हाई कैफीन की वजह से होता है।

4. दांतों से जुड़ी समस्याएं

एनर्जी ड्रिंक्स(Energy Drinks) चीनी से भरपूर होती हैं, जो आपके दांतों की सेहत पर असर डालती हैं। इनमें मौजूद चीनी आपके दांतों के इनामेल को खत्म करती है, जिससे हाइपर-सेंसिविटी, कैविटी आदि की समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

5. पानी की कमी और कमज़ोरी

एनर्जी ड्रिंक्स का इस्तेमाल शरीर में तुरंत एनर्जी बू्स्ट करने के लिए किया जाता है। यही वजह है कि लोग इसे वर्कआउट या फिर कोई स्पोर्ट खेलते वक्त पीते हैं। अगर इसे आप पानी की जगह पीना शुरू कर देते हैं, तो इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। कैफीन का उच्च स्तर आपके किडनी फंक्शन को बिगाड़ता है और शरीर में डिहाइड्रेशन होने लगता है।

6. लग जाती है लत

एनर्जी ड्रिंक(Energy Drinks) पीने का एक और नुकसान यह है कि इससे कैफीन की लत लग जाती है। वर्कआउट सेशन से पहले आपको हर बार लगेगा कि एक बोतल पी ही लें। समय के साथ आपका इन ड्रिंक्स के बिना कोई भी काम करना मुश्किल हो जाएगा।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags: Diabetesenergy drinksenergy drinks side effectshealthhealth tipshealthy lifestylehigh blood pressurelifestyleहेल्थ टिप्स
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

live in partner

उत्तरप्रदेश में लिव इन पार्टनर ने लड़की को कमरे में बंद कर बेल्ट और थप्पड़ों से पीटा, वीडियो सामने आने पर पुलिस ने लिए एक्शन|

3 years ago
Get Rid Of Drugs

रस्सा–कस्सी के बाद नशा भगाओ (Get Rid Of Drugs) –धनुर बचाओ के नारों से गूंजा गांव धनुर

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

समग्र शिक्षा अभियान

समग्र शिक्षा अभियान के दफ्तरी कर्मचारी प्रदर्शन पे

March 3, 2026
Ahmedabad University

Ahmedabad University Reimagines the MBA for New-Age Roles in a Connected Global Economy

March 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)