• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Saturday, August 22, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

भारत किसी को एक इंच भी जमीन नहीं देगा… चीन के साथ गतिरोध पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ललकार

by नवटाइम्स न्यूज़
June 26, 2022
in राष्ट्रिय
राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत अपनी एक इंच भी जमीन किसी को नहीं देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन के साथ पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध से जुड़े शेष मुद्दों को बातचीत के जरिये सुलझा लिया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि, ‘अपनी एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा पैदा करने वाले को भारत मुंहतोड़ जवाब देगा, क्योंकि वह अब कमजोर देश नहीं रह गया है।

तथ्यों को जाने बिना विपक्ष ने उठाए सवाल

पूर्वी लद्दाख गतिरोध पर विपक्ष की सरकार की आलोचना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हमारे राजनीतिक विरोधी तथ्यों को पूरी तरह से जाने बिना कुछ सवाल उठाते रहते हैं। ‘मैं 1962 के चीन-भारत युद्ध के दौरान जो हुआ उसमें नहीं जाना चाहता, लेकिन मैं देश के रक्षा मंत्री के रूप में आश्वस्त करना चाहता हूं कि चीन के कब्जे में एक इंच भी जमीन नहीं जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत पूर्वी लद्दाख में गतिरोध से पहले यथास्थिति बहाल करने पर जोर देता रहा है। भारत लगातार इस बात पर कायम रहा है कि एलएसी पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

देश के गौरव और प्रतिष्ठा से समझौता नहीं

राजनाथ सिंह ने कहा कि राजग सरकार किसी भी कीमत पर देश के गौरव और प्रतिष्ठा से समझौता नहीं करेगी। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम के बारे में राजनाथ ने कहा, पाकिस्तान पहले संघर्ष विराम का उल्लंघन करता था। संघर्ष विराम को लागू हुए एक साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन पाकिस्तान इसका उल्लंघन करने का साहस नहीं जुटा पाया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध बड़ी सीख

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के संघर्ष ने दिखाया है कि अगर दुनिया के किसी भी हिस्से में युद्ध होता है, तो उसमें शामिल पक्षों को ही लड़ना होगा। कोई भी तीसरा देश उस संघर्ष में आसानी से शामिल नहीं होगा।

Tags: Defense ForcesDefense MinisterIndian China TensionLine of Actual ControlLine of ControlnationalnewsPakistan Cease fireRajnath Singh
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 24th April 2023

Today’s Horoscope 24th April 2023 | आज का राशि फल दिनांक 24 अप्रैल 2023

3 years ago
Women dragged

Bengaluru में दो कारों में टक्कर के दौरान,कार सवार महिला ने युवक को किया अश्लील इशारा साथ ही 1KM तक युवक को कार से घसीटा|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

InfoComm

InfoComm India 2026 to Anchor India’s Accelerating Pro AV and Integrated Experience Technology Boom

August 22, 2026
Korea Industry Expo

Korea Industry Expo (KoINDEX) 2026 Opens at Yashobhoomi on 27 August

August 22, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)