ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

कानपुर में बकाया पैसे मांगने पर ठेकेदार को जिंदा जलाया, मरने से पहले दिया बयान- बिल्डर पर आरोप

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 21, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
ठेकेदार

कानपुर। बकाया मांगने पहुंचे ठेकेदार राजेंद्र पाल को बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने अपने मुंशी राघवेंद्र तिवारी के साथ मिलकर पेट्रोल डाल जिंदा फूंका दिया। घटना चकेरी थानाक्षेत्र के श्यामनगर मोहल्ले के डी ब्लाक की है। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। ठेकेदार के मृत्यु पूर्व दिए गए बयान के आधार पर बिल्डर और मुंशी को गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि ठेकेदार को बिल्डर से 18 लाख रुपये लेने थे।

चकेरी के लाल बंगला, एनटू रोड स्थित एमईएस कालोनी निवासी 59 वर्षीय राजेंद्र पाल बिल्डिंगों के निर्माण से जुड़े काम ठेके पर करते थे। परिवार में पत्नी मीना पाल, शादीशुदा बेटा अरविंद और बेटी पुष्पा है। स्वजन ने बताया, राजेंद्र बीते कई वर्षों से श्याम नगर के डी ब्लाक में रहने वाले बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव की बिल्डिगों में निर्माण कार्य ठेके पर करते थे। इस समय सुभाषनगर स्थित साइट पर काम चल रहा है। साइट की जमीन नरेश घई की है। राजेंद्र पाल को बिल्डर से 18 लाख रुपये लेने थे। आरोप है कि बकाया रुपयों के लिए वह बीते कई सालों से टरका रहा था। बेटे अरविंद ने बताया, बुधवार सुबह 11 बजे पिता घर से बिल्डर के यहां बकाया रकम का हिसाब करने जाने की बात कहकर निकले थे।

इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे नरेश घई के भतीजे अनीश ने उनको फोन कर बताया कि उनके पिता बिल्डर के घर जा रहे हैं, जहां विवाद हो सकता है। इस पर वह बिल्डर के घर की तरफ निकले। मौके पर पहुंचे तो आग का गोला बने पिता बिल्डर के घर के बाहर इधर-उधर भाग रहे थे। उन्हें लेकर पहले कांशीराम ट्रामा सेंटर गए, जहां हालत गंभीर देख उर्सला अस्पताल भेज दिया गया। उर्सला में उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। मृत्यु पूर्व ठेकेदार ने पुलिस व मीडिया को बताया कि वह बिल्डर के घर बकाया रकम का हिसाब करने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान कहासुनी के बाद बिल्डर शैलेंद्र ने अपने मुंशी के साथ मिलकर उनसे मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि इसके बाद दोनों ने पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा फूंक दिया।

बिल्डर के कारण कर्ज में थे ठेकेदार

मृतक ठेकेदार के स्वजन ने बताया कि बिल्डर से उन्हें 18 लाख रुपये लेने थे। आरोपित बिल्डर का अपार्टमेंट बनाने के लिए उन्होंने बाजार से ब्याज पर कर्ज ले रखा था। बाजार की रकम चुका नहीं पाने के कारण उन पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा था। जब भी पीड़ित ठेकेदार बिल्डर से अपनी फंसी रकम मांगते थे। वह टाल देता था। बाजार के बढ़ते कर्ज के कारण वह मानसिक तनाव में चल रहे थे।

जमीन के मालिक ने भी बिल्डर पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप

चकेरी के सुभाष रोड निवासी नरेश घई ने बताया कि उनकी 1100 गज की पैतृक जमीन थी। जिसका बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने 2015 में रजिस्टर्ड बिल्डर एग्रीमेंट किया था। जिसमें उनके सभी भाई-बहन राजी थे। जिसके बाद उन्होंने ग्राउंड फ्लोर के साथ तीन मंजिल का नक्शा पास होने की जानकारी दी। साथ ही 30 माह में अपार्टमेंट तैयार करने की बात कही थी। आरोप है कि बिल्डर ने नक्शे के अतिरिक्त फ्लोर बनाए तो उन्होंने विरोध जताया। जिसके बाद उन्होंने जानकारी कि तो पता चला कि बिल्डर ने नक्शे के अनुसार बिल्डिंग नहीं बनाई है।

पुलिस कार्रवाई करती तो शायद बच जाती जान

मृतक ठेकेदार राजेंद्र पाल की बेटी पुष्पा ने बताया कि करीब बीते 10 सालों से पापा बिल्डर के साथ काम करते थे। वह अक्सर पापा की पेमेंट रुक लेता था। जिस कारण पापा को करीब 18 लाख रुपये बिल्डर पर बकाया थे। कोरोना काल से पहले से पापा बिल्डर से अपनी रकम मांग रहे थे। लेकिन बिल्डर हमेशा रुपये देने के लिए टाल मटोल करता था। इस बीच पापा ने कई बार पुलिस से मामले की शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने बिल्डर पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण पापा काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। अगर पुलिस ने उस वक्त उनकी शिकायत पर कार्रवाई की होती तो शायद आज पापा जिंदा होते।

Tags: Contractor Alive BurntKanpur big NewsKanpur Chakeri Newskanpur crimeKanpur newsKanpur Samacharkanpur-city-crimenewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Suffocation

Delhi : गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सोना पड़ गया भारी, दम घुटने से सोते हुए 6 लोगो की हुई मौत|

4 years ago
National Service

National Service योजना इकाइयों द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह का आयोजन।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In