• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, June 13, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

औरैया में टीचर की पिटाई से दलित छात्र की मौत: टेस्ट में एक शब्द गलत लिखा; डंडे, लात-घूंसों से इतना पीटा कि क्लास में बेहोश हो गया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Dalit Student

औरैया। अछल्दा कस्बा स्थित आदर्श इंटर कालेज के शिक्षक की पिटाई से घायल दलित छात्र (Dalit Student) ने रविवार की भोर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में उपचार से पहले एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। स्वजन 19 दिन से औरैया व इटावा के प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहे थे। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने आरोपित शिक्षक की तलाश शुरू की है।

अछल्दा के गांव वैशोली निवासी राजू दोहरे का 15 वर्षीय बेटा निखित कुमार आदर्श इंटर कालेज में दसवीं कक्षा का छात्र था। सात सितंबर को विद्यालय में टेस्ट के दौरान सामाजिक विषय के शिक्षक अश्वनी सिंह ने उसे बेरहमी से पीटा था। हालत बिगड़ने पर स्वजन को सूचना दी गई। कालेज प्रशासन की ओर से दलित छात्र का उपचार कराने का आश्वासन दिया गया और शिक्षक ने 40 हजार रुपये की मदद दी।

दलित छात्र को औरैया व इटावा के प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराया लेकिन सुधार नहीं हुआ। रविवार को थाना पहुंचकर स्वजन ने शिक्षक पर आर्थिक मदद की मांग करने पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। थाना में सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही निखित का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया।

सीएचसी में चिकित्सक अमर दीप चौधरी ने निखित को सांस लेने में परेशानी होने की जानकारी दी और शरीर में चोट के निशान मिलने की बात कही। हालत नाजुक देखकर उसे सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल के लिए रेफर किया गया। स्वजन शनिवार रात करीब 11 बजे उसे एंबुलेंस से लेकर सैफई पहुंचे। (Dalit Student)

स्वजन का आरोप है कि काफी देर तक निखित को भर्ती नहीं किया गया और एंबुलेंस में ही उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह 10 बजे शव लेकर स्वजन गांव पहुंचे तो जानकारी होते ही सहपाठी भी गांव आ गए। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि इटावा सीएमओ से संपर्क करके पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित शिक्षक को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

Tags: Auraiya crime newsAuraiya newsAuraiya PoliceDalit Studentstudent death by teacher beatingStudent dies auraiyaUP Crimeup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Karnataka Elections

Karnataka Elections:- फायरब्रांड नेता ईश्वरप्पा को बीजेपी ने दिया झटका, टिकट नहीं देने का किया फैसला, टिकट के लिए नए चेहरे की तलाश जारी|

3 years ago
Panchkula district

पंचकूला जिला में अब तक 95 गांवो के 672 किसानों के कुल 3245 एकड़ भूमि के लिए आवेदन अपलोड-उपायुक्त

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Project Management Institute

Project Management Institute (PMI) Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

June 12, 2026
Crompton

Crompton Enters House Wires

June 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)