ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 15, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

उपायुक्त ने जिला एवं उपमण्डल स्तरीय सतर्कता समितियों को भ्रष्टाचार की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिये निर्देश|

उपायुक्त महावीर कौशिक ने जिला एवं उपमण्डल स्तरीय सतर्कता समितियों को सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, लंबित फाइलों और विसंगतियों और विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 17, 2023
in हरियाणा
0
Committee

पंचकूला 17 फरवरी- उपायुक्त महावीर कौशिक ने जिला एवं उपमण्डल स्तरीय (Committee) सतर्कता समितियों को सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, लंबित फाइलों और विसंगतियों और विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोई भी जिलावासी इन समितियों को भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत कर सकता है, उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

महावीर कौशिक आज लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय और उपमण्डल स्तरीय सतर्कता समितियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अतिरिक्त उपायुक्त जिला स्तरीय सतर्कता समिति के अध्यक्ष हैं जबकि संबंधित एसडीएम पंचकूला और कालका की उपमण्डल स्तरीय समितियों के अध्यक्ष हैं।

ये भी पड़े –  राजस्थान के मोही गांव में तेंदुआ ने मचाया आतंक, खेत में छुपे तेंदुए ने 2 किसानो पर किया हमला|

महावीर कौशिक ने कहा कि ये समितियां जिला की जनता के लिए गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला और उपमण्डल स्तरीय सतर्कता समितियों का उद्देश्य सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्रों में हो रहें कार्यों में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार को खतम करना है। (Committee) इसके अलावा विभागों के विभिन्न कार्यों और गतिविधियों का निरीक्षण और जाँच करके प्रशासनिक तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने अधिकारियों विशेषकर इंजीनियरिंग कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जिला एवं उपमण्डल स्तरीय सतर्कता समितियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने तीनों समितियों के अध्यक्षों को सभी लंबित शिकातयों का जल्द से जल्द निपटान करने के निर्देश दिये ताकि इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा विजिलेंस कमेटियों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने समितियों को सिविल कार्यों के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमूने एकत्रित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निरीक्षण के लिए कार्यालय आबंटित किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त इन-इन (Committee) कार्यालयों का कर सकते हैं औचक निरीक्षण उप मंडल अधिकारी (ना0) पंचकुला और कालका, डीईटीसी (बिक्री), सचिव आरटीए, जिला खाद्य और आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के नियंत्रक, सिविल अस्पताल सेक्टर -6 और जिला पंचकूला के सभी पेट्रोल पंप।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

एसडीएम पंचकूला और कालका इनका कर सकते हैं औचक निरीक्षण उनके अधीनस्थ क्षेत्रों के सभी कार्यालय, ईंट भट्ठे, खनन स्थल, स्कूल, पीएचसी और सीएचसी। सीईओ जिला परिषद इन स्थानों का कर सकते हैं निरीक्षण सभी खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, (Committee) सभी आंगनवाडी केंद्र और सभी सीडीपीओ। इसी प्रकार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरा के संपदा अधिकारी जिला स्तर के एचएसवीपी कार्यालय, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त जिला स्तर के सभी निगम कार्यालयों और नगराधीश पंचकूला उपायुक्त कार्यालय और लघु सचिवालय स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर सकते हैं।

ये रहे बैठक में उपस्थित

अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, नगराधीश गौरव चैहान, जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, अरूण सिंहमार, (Committee) उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता भूपेन्द्र वधावन, जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के एसडीओ धमेन्द्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ डीके राठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी।

Tags: Chandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़CommitteeDeputy CommissionerDistrict PanchkulaHaryanaMahavir KaushikNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsSDM PanchkulaVigilance Committee
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kapil Sibal

भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता व राजनेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से फिल्म ‘The Kerala Story’ पर रोक लगाने की मांग की, 15 मई को होगी सुनवाई|

3 years ago
Mustard

Lifestyle:- सरसों नुकसानदायक होने के साथ-साथ उतना ही फायदेमंद भी है, सोच-समझकर करना चाहिए इस्तेमाल|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

October 14, 2026
Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

October 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In