• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने रात को किया शहर का औचक निरीक्षण, सड़क-चौराहों पर जांची लाइटिंग व्यवस्था|

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व सौंदर्य की दृष्टि से शहर की सड़क व चौराहों पर मजबूत लाइट व्यवस्था बेहद जरुरी है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 25, 2023
in हरियाणा
0
Surprise

सिरसा, 25 अप्रैल। (सतीश बंसल) उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने (Surprise) नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व सौंदर्य की दृष्टि से शहर की सड़क व चौराहों पर मजबूत लाइट व्यवस्था बेहद जरुरी है। शहर में सभी स्ट्रीट लाइटें सुचारु रुप से काम करें और कहीं पर भी कोई दिक्कत है, उसे तुरंत दूर किया जाए।

शहर की सुंदरता बढाने व नागरिकों की सुविधा के लिए रात को स्ट्रीट लाइटें जलती रहनी चाहिए। अगले एक सप्ताह में सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएं। उपायुक्त ने सोमवार रात्रि को शहर को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सड़कों व चौराहों पर जाकर वहां की लाइट व्यवस्था को जांचा। जहां कहीं पर भी लाइट की व्यवस्था में ढिलाई मिली, उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को लाइटों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ये भी पड़े – शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में छात्राओं ने आई कैन डू आर्ट एंड कल्चर कार्यक्रम में दिखाई प्रतिभा|

नगर परिषद के ईओ सहित संबंधित अधिकारी निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ रहे। उपायुक्त ने शहर में निरीक्षण की शुरुआत भूमणशाह चौक से प्रजापति चौक होते हुए सावित्री चौक (Surprise) तक स्ट्रीट लाइटों को बारीकी से जांचा। इस तरह से उन्होंने हाउसिंग बोर्ड, हुडा रोड-मिनी बाईपास, हिसार रोड़, डबवाली रोड़ व सुरखाब चौक सहित शहर के विभिन्न चौक-चौराहों व सड़कों की लाइट व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से स्ट्रीट लाइटों को लगाने की प्रक्रिया व व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जहां कहीं लाइटें खराब या सही हालत में नहीं पाई गई, वहां पर संबंधित अधिकारियों से इसके कारण जानते हुए इन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एक जगह अधिकारियों ने लाइटें चालू न होने का कारण ठेकेदार की कोताही बताने पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस दें।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि लाइट व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी स्ट्रीट लाइट पोलकी मार्किंग की जाए। इसके साथ ही जो पोल टूट गया है या टेढा हो गया है, उसको बदला जाए। उपायुक्त पार्थ गुप्ता शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर गंभीर हैं। इसे लेकर वे नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं। (Surprise) इसी कड़ी में उन्होंने सोमवार को रात को शहर में औचक निरीक्षण करते हुए स्ट्रीट लाइटों को बारीकी से जांचा। नगर परिषद अधिकारियों ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि अगले एक सप्ताह में शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

Tags: Haryana News By NavTimes न्यूज़road-intersectionsStreet LightSurpriseSurprise Inspection
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Happy Birthday Sachin Tendulkar

Happy Birthday Sachin Tendulkar : सचिन आज मना रहे अपना 50वां जन्मदिन, जाने सचिन और उनके संघर्ष की कहानी|

3 years ago
IIFA

IIFA रॉक्स : दिलकश संगीत और जश्न की रात

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Spektrum Capital

Spektrum Capital Advises Vertoz Limited on U.S. Acquisition of WebiMax, Strengthening India-U.S. Cross-Border Expansion

May 13, 2026
World Trade Centers

Over 500 Leaders From More Than 50 Countries Territories Attend 56th Annual World Trade Centers

May 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)