ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत|

सार्थक राजकीय आर्दश संस्कृति माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 25, 2023
in हरियाणा
0
Program

पंचकूला, 25 जनवरी- 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2023 के अवसर पर (Program) आज सेक्टर-12ए स्थित सार्थक राजकीय आर्दश संस्कृति माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्कूल के प्रांगण में दीप प्रज्जवलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल और नगराधीश गौरव चैहान भी उपस्थित थे। उपायुक्त ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि आज के (Program) ही दिन 1950 में भारतीय निर्वाचन आयोग का गठन किया गया था और तभी से हम हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाते आ रहे है। उन्होंने बताया कि भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने का गौरव प्राप्त है और देश ने अंतर्राष्ट्रीय पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

महावीर कौशिक ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और सभी पात्र व्यक्तियों को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिये प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समय समय पर विशेष प्रयास किये जाते है। हाल ही में मतदाता सूचियों के रिविजन का काम संपन्न हुआ है तथा इन मतदाता सूचियों (Program) का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को जिला पंचकूला के सभी मतदान केंद्रों पर किया जा चुका है। जिला पंचकूला में कुल 4 लाख 12 हजार 509 मतदाता पंजीकृत है, जिसमें से 01-कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1 लाख 91 हजार 743 मतदाता तथा 02-पंचकूला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2 लाख 20 हजार 766 मतदाता पंजीकृत है।

ये भी पड़े – बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की ट्विटर पर दो साल बाद हुई वापसी|

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित विद्यार्थियों और लोगों से अपील करते हुये कहा कि वे प्रयास करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में जुड़ने से रह ना जाये तथा कोई (Program) भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज ना हो क्योंकि मतदाता सूचियों की निष्पक्षता एवं सूचिता ही प्रजातंत्र का आधार है। उन्होंने यह भी अपील की कि जब भी अवसर आये हम सभी को पूरी निष्पक्षता से और बिना किसी दबाव के अपने मत का प्रयोग करना चाहिये ताकि हम प्रजातंत्र को और मजबूत कर सके।

उन्होंने कहा कि पूर्व में मतदाता सूचियों का अपडेशन का कार्य हर वर्ष 1 जनवरी को किया जाता था, जिससे नये पात्र व्यक्तियों को वोट बनवाने के लिये एक वर्ष का और इंतजार करना पड़ता था। परंतु अब भारत निर्वाचन आयोग के प्रयासों द्वारा संविधान में संशोधन करवाया गया है, (Program) जिसमें मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिये आयु 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई तथा 1 अक्तूबर निर्धारित की गई है। महावीर कौशिक ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटि रहित करने के लिये मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है। जिन मतदाताओं का मतदान पहचान पत्र अधार से लिंक नही है वह अपने बीएलओ के माध्यम से अपने मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करवाये ताकि स्वच्छ मतदाता सूची तैयार की जा सके।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इससे पूर्व उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को मतदाता शपथ भी दिलवाई।
इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा (Program) मतदाता जागरूकता पर आयोजित निबंध लेखन, रंगोली और क्विज प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता कार्ड भी वितरित किये।

इस अवसर पर संबोधित करते हुये नगराधीश गौरव चैहान ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम है नथिंग लाईक वोटिंग, आई वोट फोर श्योर। उन्होनंे कहा कि ऐसे अनेक लोग है जो सही उम्र होने के बाद भी मतदाता के रूप में अपना नामांकन नहीं करवाते। आज के दिन को (Program) मनाने का उद्देश्य यहीं है कि ऐसे मतदाताओं को हम जागरूक करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में जब ऐसा जागरूकता का संदेश दिया जाता है तो विद्यार्थियों के जरिये वह पूरे समाज तक पहुचता हैं इसलिये इस कार्यक्रम का आयोजन इस विद्यालय में किया गया है।

इस अवसर पर सार्थक राजकीय आर्दश संस्कृति माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान की महत्वत्ता पर आधारित एक लघु नाटिका का भी मंचन किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। स्कूल के प्रिंसीपल पवन गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। (Program) इस मौके पर एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, तहसीलदार कालका विक्रम सिंगला, निर्वाचन उप तहसीलदार पंचकूला प्रदीप कुमार, सहायक अजय राठी, सार्थक माॅडल स्कूल के फाईन आर्टस के अध्यापक भीम सिंह, पार्षद ओमवती पूनिया, सुखबीर पूनिया, स्कूल के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Tags: Chandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़DC Mahavir KaushikDistrict level ProgramHaryanaNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchkulaSarthak Govt. Adarsh Sankriti Model Sen. Sec. School
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Injection

सिरप के बजाय थमा दिया इंजेक्शन (Injection), छह साल के बच्चे की मौत, मेडिकल स्टोर की शिकायत

4 years ago
Sudhir Parmar

पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष CBI कोर्ट के जज सुधीर परमार सस्पेंड।

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BANK OF AMERICA

THE SUSTAINABLE MARKETS INITIATIVE AND BANK OF AMERICA LAUNCH THE LIGHTHOUSE INITIATIVE TO INVEST IN NATURE & BIODIVERSITY, MANAGED BY EURAZEO

November 3, 2026

Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In