• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

उपायुक्त ने हिसार रोड पर स्थित शेल्टर होम का दौरा कर पशु-पक्षियों के इलाज व देखभाल का लिया जायज़ा|

पशु-पक्षियों से करें प्यार, सेवा में रहे तत्पर : उपायुक्त पार्थ गुप्ता |

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 24, 2023
in हरियाणा
6
Shelter Home

सिरसा | (सतीश बंसल) | उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि पशु-पक्षियों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। भगवान व प्रकृति ने पृथ्वी पर सभी जीवों के लिए विशेष प्रकार का वातावरण दिया है। सभी जीव व मनुष्य एक-दूसरे के पूरक हैं और जीव-जंतु व पशु-पक्षी कई प्रकार से हम सब के लिए बहुत ही लाभदायक हैं। इन सभी के जीवन से ही प्रकृति का संतुलन भी बना रहता है। इसलिए मानव का प्रथम कर्तव्य बनता है कि वह इन सभी जीवों से प्रेम करे व इनकी सुरक्षा करे तथा इन्हें किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाए| उपायुक्त ने यह विचार आज वीरवार को हिसार रोड स्थित एनिमल एंड बर्ड्स वेल्फेयर सोसायटी द्वारा संचालित पशु-पक्षी शेल्टर होम (Shelter Home) का दौरा करने के दौरान व्यक्त किए। उपायुक्त ने शेल्टर होम में मौजूद पशु-पक्षियों की घायल अवस्था व इनके इलाज व देखभाल के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखा तथा सोसायटी के चेयरमैन जसपाल द्वारा एनिमल व बर्ड्स की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

ये भी पड़े – उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण-अनशन पर बैठे BKE के किसान, 39 दिनों से धरनारत किसानों की नहीं हुई सुनवाई|

उन्होंने कहा कि पशु-पक्षी हमेशा से मनुष्य के सहायक रहे हैं, यह उनके व्यवहार से भी समझा जा सकता है। जसपाल जिस प्रकार से घायल पशु-पक्षियों की सेवा कर रहे हैं, वह काबिल-ए-गौर है। जिलावासियों को भी ऐसे व्यक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो नि:स्वार्थ भाव से इन एनिमल व बड्ïर्स की सेवा कर रहे हैं। हमें भी प्रयास करने की चाहिए कि अगर हमारे आसपास कोई एनिमल या बड्ïर्स घायल मिलता है, तो उसकी देखभाल करनी चाहिए या फिर इस सेंटर की मदद से उसका इलाज करवाना चाहिए। पशु-पक्षी भी समझते हैं प्रेम की भाषा उपायुक्त ने कहा कि जिस प्रकार इंसान प्रेम के भाव को समझते हैं, उसी प्रकार पशु-पक्षियों को भी प्रेम की आवश्यता होती है और वे इंसान द्वारा किये जाने वाले प्रेम को आसानी से पहचान लेते हैं। पशु-पक्षियों में निस्वार्थ प्रेम की भावना होती है। हमें अपने आसपास स्थित पशु-पक्षियों के लिए भोजन, आवास आदि की व्यवस्था करनी चाहिए, इसलिए अपने घरों के बाहर या छत पर पानी अवश्य रखें। गर्मी व सर्दी से परेशान पशु-पक्षियों की मदद करनी चाहिए। उनके लिए दाना-चारा आदि की भी व्यवस्था करें। केंद्र में जसपाल ने जब गिद्ध को जटायु नाम से पुकारा तो वह तुरंत छत पर उसकी गोद में आ गया। (Shelter Home)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस मौके पर मौजूद उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने भी इस प्रेम-भाव की खूब प्रशंसा की जसपाल ने बताया कि इस समय शेल्टर होम में विभिन्न प्रजातियों के करीब 200 पक्षी व 50 पशु मौजूद हैं, जिन्हें यहां घायल अवस्था में लाया गया और इनका यहां पर इलाज करवाया गया। शेल्ट होम में कबूतर, गिद्ध, तोते सहित अन्य पक्षी, गाय, सूअर, बकरी, मुर्गे, कुते आदि मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि यह शेल्टर होम सितंबर 2018 में शुरू किया गया था। इसकी एक ब्रांच डिंग में भी स्थित है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे पशु-पक्षियों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाएं और अगर उनके आसपास कोई घायल पशु-पक्षी मिलता है तो वे हिसार रोड पर स्थित इस शेल्टर होम से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डा. योगेश सांगवान की ओर से इस शेल्टर होम के लिए सेवा भाव से नि:शुल्क जमीन उपलब्ध करवाई गई है और डा. सतपाल प्रजापति पशु-पक्षियों के इलाज में नि:शुल्क मदद करते हैं। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक, उप निदेशक पशुपालन डा. विद्यासागर बंसल ,  राजकीय नेशनल कालेज के प्रिंसीपल डा. संदीप गोयल, सोसायटी की महासचिव डा. अनुदीप गोयल, समाजसेवी संजीव जैन आदि उपस्थित थे। (Shelter Home)

Tags: abandoned animalsAnimal and Birds Welfare SocietyBirdsDeputy CommissionerHaryanaHisarHisar RoadNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsshelter homeSirsaState News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

NEET

NEET Exam में चेकिंग के दौरान बजा अलार्म, रोती-गिड़गिड़ाती छात्राओं से जबरन उतरवा लिए अंडरगारमेंट्स, अब FIR

4 years ago
Sardar

‘शौंकी Sardar’ का टीज़र रिलीज़: गुरु रंधावा और बब्बू मान लेकर आए एक धमाकेदार पंजाबी ब्लॉकबस्टर, ज़ी स्टूडियोज़ करेगा वितरण

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

May 12, 2026
TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

May 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)