ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, September 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

DealShare ने जयपुर में अपने पहले ऑफलाइन रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 5, 2023
in व्यापार
0
DealShare

DealShare – भारत में किराना प्रॉडक्ट्स की ऑनलाइन बिक्री करने वाली दिग्गज कंपनी, डीलशेयर ने आज जयपुर में सुपरमार्केट फॉर्मेट में अपने पहले ब्रिक-एंड-मोर्टार स्‍टोर को लॉन्च किया है। हाल ही में हासिल की गई ये उपलब्धि कंपनी के विस्तार और उपभोक्ताओं को शानदार अनुभव देने की दिशा में डीलशेयर के सफर का एक रोमांचक पड़ाव है।

डीलशेयर ने जयपुर के लोगों की सुविधा के लिए स्थानीय सुपरमार्केट को लॉन्च किया है। यह 2000 वर्गफीट के क्षेत्र में फैला है और इसमें 1800 स्टॉक कीपिंग यूनिट्स हैं। इस स्टोर से आप अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घरेलू सामान खरीद सकेंगे।

यहां से ताजा फल सब्जियां, आटा, चावल, दाल, चीनी, पर्सनल और होमकेयर प्रॉडक्ट्स, स्टेशनरी, तेजी से बिकने वाले कंस्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) प्रॉडक्ट्स और जनरल आइटम्स की खरीद की जा सकती है। इस स्टोर में आने वाले उपभोक्ताओं को प्रॉडक्ट्स की विशाल रेंज में से अपने काम के मनपसंद प्रॉडक्ट्स खरीदने का मौका मिलेगा। लोगों को क्‍वालिटी के साथ ही सस्‍ते प्रॉडक्ट्स पहुंचाने के वादे के प्रति डीलशेयर की प्रतिबद्धता से उपभोक्ताओं को काफी लाभ होगा। (DealShare)

 ये भी पड़े– Adani मुंद्रा प्लांट पर करेगा ग्रीन अमोनिया को-फायर प्रोजेक्ट शुरू

जयपुर का डीलशेयर के सफर में बेहद विशेष स्थान है। ब्रैंड ने सबसे पहले इसी मार्केट में अपने प्रॉडक्ट्स को लॉन्च किया था। डीलशेयर का नया सुपरमार्केट जयपुर के राजा पार्क में खोला गया है। यह स्टोर किराना प्रॉडक्ट्स की खरीद के लिए न सिर्फ जयपुर के उपभोक्ताओं के नजदीक है, बल्कि इस स्टोर के खुलने से उनकी कंपनी तक पहुंच बढ़ेगी और हमारे उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी। डीलशेयर का उद्देश्य मार्केट में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराना ही नहीं है, बल्कि यह अब घर-घर में जाना-पहचाना नाम बन गया है।

कंपनी का उपभोक्ताओं को शानदार अनुभव प्रदान करने पर पूरा ध्यान है। यह स्टोर प्रॉडक्ट्स की होम डिलिवरी का ऑफर भी स्थानीय उपभोक्ताओं को देता है। आप अपने घर बैठे-बैठे स्टोर में कॉल कर अपना ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं और मनचाहा सामान घर पर मंगा सकते हैं। ब्रैंड सक्रिय रूप से अपनी मौजूदगी कई चैनलों पर दर्ज कराने की दिशा में प्रगति कर रहा है। इसके साथ ही मजबूत वर्कफोर्स के साथ संचालन क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। (DealShare)

डीलशेयर के संस्थापक सौर्येंदु मेड्डा ने लॉन्‍च के बारे में कहा, “जयपुर में हमारे पहले ऑफलाइन सुपरस्टोर का लॉन्‍च अपने उपभोक्ताओं को शॉपिंग का शानदार अनुभव कराने के हमारे उद्देश्य का प्रतीक है। अब तक हमारे उपभोक्ता अपने रोजमर्रा के घरेलू सामान की खरीदारी के लिए हमारे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे। अब हमें उनका राजा पार्क के रिटेल स्टोर में व्यक्तिगत रूप से स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

हम रिटेल क्षेत्र में अपने ऑफलाइन स्टोर से उपभोक्ताओं को बेहतरीन क्वॉलिटी के किफायती प्रॉडक्ट्स सुविधाजनक ढंग से मुहैया कराने के कंपनी के सिद्धांतों की झलक देकर काफी उत्साहित हैं। इसी के साथ ब्रैंड का विस्तार करने की भी पूरी उम्‍मीद है।’’ (DealShare)

डीलशेयर के प्रेसिडेंट कमलदीप सिंह ने लॉन्च के बारे में कहा, “हम सुपरमार्केट फॉर्मेट में अपने पहले रिटेल स्टोर को लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं। यहां से उपभोक्ता घरेलू प्रोडक्‍ट्स को खोजकर उनकी खरीदारी कर सकते हैं। डीलशेयर के लिए जयपुर में स्टोर का खोला जाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि यह स्टोर हमारे उपभोक्ताओं को शॉपिंग का शानदार अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज के प्रति जयपुर के लोगों के रेस्पॉन्स ने हमें इस नए ब्रैंड स्टोर को खोलने की प्रेरणा दी है। यह विकास की हमारी रणनीति से भी मेल खाता है।“

डीलशेयर (DealShare) की सबसे बड़ी ताकत मध्यवर्गीय आय समूह के बीच उसकी जबर्दस्त मौजूदगी और प्रॉडक्ट्स के उचित दाम हैं। डीलशेयर का उद्देश्य स्थानीय उपभोक्ताओं को आकर्षित करना और उनमें अपने नए कदम से भरोसा जगाना है। इससे कंपनी ने जयपुर में स्थिर विकास और सफलता हासिल करने के लिए अपने को बेहतर ढंग से स्थापित कर रही है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: BrandDealShareFirst Offline Retail StoreJaipur
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Sports

खेल (Sports) को जीवन का हिस्सा बनाएं: डा. सुधांशु गुप्ता

3 years ago
HDFC

SBI और BOB के बाद अब HDFC ने भी बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, ग्राहकों को देनी होगी बढ़ी हुई EMI, जानिए कितना बढ़ गया जेब पर बोझ

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton Introduces Galaxy Festive Lights Range to Brighten Homes this Festive Season

Crompton Introduces Galaxy Festive Lights Range to Brighten Homes this Festive Season

September 24, 2026
Bajaj Finance Personal Loan Offers Rs. 40,000 to Rs. 55 Lakh with Tenures up to 108 Months

Bajaj Finance Personal Loan Offers Rs. 40,000 to Rs. 55 Lakh with Tenures up to 108 Months

September 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In