• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, June 8, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

दीपक बाली को मिली उत्तराखंड आम आदमी पार्टी की कमान, गुरुवार को सभी इकाइयां की थीं भंग

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तराखंड
0
आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी

देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी आम आदमी पार्टी ने राज्य में अपने संगठन की तमाम इकाइयां भंग करते हुए नये सिरे से पार्टी को खड़ा करने की कवायद शुरू की है. आप ने उत्तराखंड के नये प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काशीपुर से पार्टी के उम्मीदवार रहे दीपक बाली को ज़िम्मेदारी दी है. पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर बाली ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया और पार्टी को राज्य में नये सिरे से खड़े करने के लक्ष्य के बारे में बातचीत की.

आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में ज़मानत ज़ब्त की स्थिति के बाद चंपावत उपचुनाव से पहले हरकत में आती दिखी है. हालांकि पार्टी ने अभी उपचुनाव में प्रत्याशी खड़ा करने के बारे में निर्णय नहीं लिया है. आप का कहना है कि आपसी चर्चा के बाद इस बारे में विचार किया जाएगा, हालांकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी उत्तराखंड में अब ​नगर निगम और नगरपालिका चुनावों में पूरी ताकत झोंकने के मूड में नज़र आ रही है.

‘काम की राजनीति’ जारी रखेगी आप
इससे पहले आप के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया के निर्देश पर राज्य में पार्टी की सभी इकाइयां, प्रदेश कार्यकारिणी प्रकोष्ठ आदि गुरुवार को भंग कर दिए गए. मोहनिया ने भी इस बारे में ट्विटर पर सूचना देते हुए लिखा कि पार्टी नये सिरे उत्तराखंड में संगठन तैयार करेगी और आम लोगों के अधिकारों की बात लोगों तक ले जाने को प्रमुखता से पार्टी का एजेंडा बनाया जाएगा. उन्होंने लिखा कि ‘काम की राजनीति’ जारी रखी जाएगी.

संगम विहार से लगातार विधायक रह चुके मो​हनिया ने हालांकि यह ज़रूर कहा कि पार्टी ने पूरी ताकत से उत्तराखंड में चुनाव लड़ा लेकिन अब पार्टी नयी सोच के साथ दोबारा शुरुआत करेगी. गौरतलब है कि आप ने उत्तराखंड के सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे लेकिन कुल 3.3 प्रतिशत वोट ही ​हासिल कर सकी. आप के मुख्यमंत्री चेहरे कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री सीट पर ज़मानत भी नहीं बचा सके थे.

Tags: aam aadmi partydehradun newsdehradun-city-politicsnewsstateuttarakhand newsuttarakhand politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Sukhwinder Singh

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा नहीं सहन करेगा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियां : सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh)

2 years ago
Police Personnel

Police Personnel की टीम ने ग्राम पंचायत के सहयोग से विभिन्न खेल गतिविधियां शुरू करवाई

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University

Chitkara University Launches North India’s First Apple-powered Campus Experience Centre in Collaboration with Radius Systems

June 6, 2026
DesignCafe

DesignCafe and HomeLane Accelerate Growth Journey; Co-founder Shezan Bhojani Transitions to New Entrepreneurial Venture

June 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)