ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 1, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

लॉर्ड्स के मैदान पर दीप्ति शर्मा ने किया कुछ ऐसा कि तिलमिला गए इंग्लैंड क्रिकेटर्स, भारतीय फैंस को आई अश्विन की याद

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 25, 2022
in खेल
0
Deepti Sharma

नई दिल्ली। (Deepti Sharma) दीप्ति शर्मा: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे मे भारत ने 16 रनों से मैच जीतकर पहली बार क्लीन स्वीप कर लिया। यह जीत टीम के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय लीजेंड झूलन गोस्वामी के लिए यह फेयरवेल मैच था। झूलन ने इस मैच में 10 ओवर की गेंदबाजी की और 30 रन देकर महत्वपूर्ण दो विकेट लिए और वनडे क्रिकेट में अपने विकटों की संख्या को 255 तक पहुंचा दिया। लेकिन इंग्लैंड के आखिरी विकेट के रूप में दीप्ति शर्मा के रन-आउट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

दीप्ति शर्मा का रन आउट बना विवाद

जब इंग्लैंड को जीत के लिए 39 गेंदों पर 17 रनों की आवश्यकता थी और आखिरी जोड़ी मैदान पर डटी थी तो दीप्ति शर्मा ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर बॉल फेंकने से पहले क्रीज छोड़ देने वाली चार्ली डीन को रन आउट कर दिया जिसे थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया और भारत ने मुकाबला 16 रनों से अपने पक्ष में कर सीरीज को 3-0 से जीत लिया।

हालांकि दीप्ति के इस कदम से डीन ने गुस्से में अपना बैट मैदान पर फेंक दिया और उनके आंसू निकल आए। चार्ली डीन 47 रन के स्कोर पर आउट हुई। दीप्ति के इस रन आउट को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई इन्हें खेल भावना के खिलाफ बता रहा है तो कोई इन्हें सही ठहरा रहा है।

क्या है आइसीसी का नियम

पहले इस तरह के आउट को अनफेयर प्ले और मांकड़ आदि नाम से जाना जाता था लेकिन मार्च में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने इसे अनफेयर कैटेगेरी से निकालकर रन आउट में डाल दिया और हाल के दिनों में आइसीसी ने इस पर मुहर भी लगा दी है जिसे 1 अक्टूबर से लागू भी कर दिया जाएगा। इसलिए दीप्ति का यह रन आउट हर प्रकार से नियमों को फॉलो करता है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा और वसीम जाफर ने भी दीप्ति का समर्थन किया है।

मैच की बात करें तो लो स्कोर वाले इस मैच में दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) के नाबाद 68 और स्मृति मंधाना के 50 रनों की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 169 रन का स्कोर खड़ा किया था और इंग्लैंड की टीम केवल 153 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से रेणुका सिंह ठाकुर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए।

Tags: Deepti Sharma mankadDeepti Sharma run out controversyDeepti Sharma run out videoIndian legends support deeptiJhulan Goswami farewell match
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

राजपक्षे

मालदीव से सिंगापुर के लिए रवाना हुए गोटबाया राजपक्षे, सरकारी इमारतों को खाली करेंगे प्रदर्शनकारी

4 years ago
Today’s Horoscope 6th January 2023

Today’s Horoscope 6th January 2023 | आज का राशि फल दिनांक 6 जनवरी 2023

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In