'अग्निपथ' विरोध प्रदर्शन : तीनों सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की बैठक
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, April 3, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

‘अग्निपथ’ विरोध प्रदर्शन : तीनों सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की बैठक

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 18, 2022
in राष्ट्रिय
0
अग्निपथ

नई दिल्ली। देशभर में नई सेना भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ (Agnipath Scheme) के विरोध में हो रहे भारी बवाल को शांत कराने के लिए केंद्र सरकार एक्टिव मोड में आ गई है। इसी के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली में सेना प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और थल सेनाध्यक्ष जनरल बी एस राजू ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार बैठक का मुख्य फोकस ‘अग्निपथ’ योजना को जल्द से जल्द लागू करने और आंदोलनकारियों को शांत करने के तरीकों को सुनिश्चित करना था। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे बैठक में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह आधिकारिक दौरे पर हैदराबाद में हैं।

अलग से 10 फीसद आरक्षण की घोषणा

वहीं इस बीच रक्षा मंत्री ने अग्निवीरों के लिए भारतीय तटरक्षक बल और नागरिक रक्षा पदों और सभी 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 10 फीसद आरक्षण लागू करने का एलान किया है। यह आरक्षण भूतपूर्व सैनिकों के लिए मौजूदा आरक्षण के अतिरिक्त होगा।

व्यापक विचार-विमर्श के बाद शुरू हुई योजना : राजनाथ

‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ विरोध तेज होने के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नए सैन्य भर्ती माडल का जोरदार बचाव करते हुए कहा कि इसे पूर्व सैनिकों सहित व्यापक परामर्श के बाद शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के खिलाफ दुष्प्रचार राजनीतिक कारणों से फैलाया जा रहा है।

गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

बता दें कि आज ही गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10 फीसद रिक्तियों को आरक्षित करने की घोषणा की है। इसके अलावा सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में भी तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय किया गया है और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष दी गई है।

Tags: Agnipath Scheme Protest UpdatesDefense Minister Rajnath SinghnationalnewsRajnath Singh meeting army chiefs
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Women

सामुदायिक स्वास्थ्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए 300 Women हेल्थ एंबेसडर्स को सनमत, हेमा मालिनी और आईओसीएल द्वारा किया गया सम्मानित

12 months ago
Aero India 2025

Aero India 2025: अदाणी और डीआरडीओ ने मिलकर पेश किया वीकल-माउंटेड काउंटर-ड्रोन सिस्टम

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Inc. Ranks CoreStack #65 to Its 2026 List of the Fastest-Growing Private Companies in the Pacific

April 2, 2026
M3M Foundation Showcases Grassroots Enterprises at Kisan Kumbh 2026, IIT Delhi

M3M Foundation Showcases Grassroots Enterprises at Kisan Kumbh 2026, IIT Delhi

April 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)