ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

Delhi Nikki Murder Case: शमशान की पार्किंग में साहिल ने करी थी निक्की की हत्या, फिर शाम को बिना किसी शिकन के रचाई शादी|

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए निक्की यादव मर्डर केस में दिन प्रतिदिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. जिसके अनुसार, आरोपी साहिल गहलोत ने निक्की का कत्ल 10 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे निगम बोध घाट की कार पार्किंग में किया था.

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 17, 2023
in दिल्ली
0
Delhi Nikki Murder Case,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए निक्की यादव मर्डर केस में दिन (Delhi Nikki Murder Case) प्रतिदिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. जिसके अनुसार, आरोपी साहिल गहलोत ने निक्की का कत्ल 10 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे निगम बोध घाट की कार पार्किंग में किया था. कत्ल के बाद पहले वो निक्की के मुर्दा जिस्म को कार में लेकर इधर-उधर घूमता रहा और फिर मित्रांऊ गांव में अपने ‘खाओ पिओ ढाबा’ पर जाकर उसने लाश को फ्रिज में छुपा दिया था. उसी शाम साहिल ने किसी और लड़की से शादी कर ली थी|

इस मामले की FIR दिल्ली के राजौरी गार्डन क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने दर्ज कराई है. उस FIR के अनुसार, 13 फरवरी की रात करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि साहिल गहलोत ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव का मर्डर करके उसके शव को अपने गांव में कहीं छिपा रखा है. (Delhi Nikki Murder Case) इसकी सूचना उन्होंने सीनियर ऑफिसर्स को दी. तुरंत कार्रवाई का निर्देश मिलने पर वो टीम के साथ ढांसा स्टैंड नजफगढ़ पहुंचे और मुखबिर से जानकारी जुटाई. मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस को अब साहिल की तलाश थी|

ये भी पड़े – Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी नहीं लानी चाहिए ये तीन चीज़े, घर में होने लगता है मुसीबतों का आगमन|

पुलिस की टीम दबिश देने साहिल के घर पहुंची लेकिन वो नहीं मिला. उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था. पुलिस द्वारा फरार आरोपी साहिल की रात भर काफी तलाश की गई. इसके बाद सुबह करीब 9 बजे मुखबिर की निशानदेही पर कैर गांव मोड़ के पास आरोपी साहिल गहलोत पकड़ में आया. (Delhi Nikki Murder Case) शुरुआती पूछताछ में उसने बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया. वो पुलिस को बरगलाता रहा. लेकिन जब पुलिस ने उसके साथ सख्ती की तो वो टूट गया. फिर उसने एक-एक कर सारे राज उगल दिए. उसने कुबूल किया कि उसने निक्की का मर्डर 10 फरवरी को किया था. इसके बाद उसके शव को उसने अपने ‘खाओ पिओ ढाबा’ के फ्रिज में रखा था|

उसकी निशानदेही पर पुलिस की टीम फौरन उस ढाबे पर पहुंची और जब वहां रखा फ्रिज खोला गया तो निक्की की लाश सामने आ गई. फ्रिज से काफी बदबू आ रही थी. पुलिस ने जांच में पाया कि निक्की ने काले रंग का टॉप, लाइट मिलिट्री ग्रीन कलर का लोअर और ब्लू कलर के जूते पहने हुए थे. (Delhi Nikki Murder Case) उसकी गर्दन पर निशान थे, जो कि साफ़-साफ़ यह बता रहे थे कि निक्की का गला घोंटा गया था. इसके अलावा पैरों व कमर पर भी निशान थे. जो कि साहिल की बर्बरता और हैवानियत को बयां कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने निक्की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

पुलिस मौका-ए-वारदात पर कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहती थी. इंस्पेक्टर सतीश कुमार की तहरीर के अनुसार, क्राइम टीम और एफएसएल (FSL) टीम ने सबूत और सुराग जमा करने शुरू किए. टीम ने फ्रिज के अंदर और दरवाजे से बालों के सैंपल कलेक्ट किए. (Delhi Nikki Murder Case) साथ ही फ्रिज के अंदर से पुलिस को स्वैब भी मिला. फ्रिज के करीब एक अर्थ कंट्रोल भी पुलिस को बरामद हुआ|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इससे पहले फ्रिज के अंदर से सफेद कपड़े में लिपटी लाश बरामद हो चुकी थी. लिहाजा, पुलिस ने फ्रिज को बतौर सबूत कब्जे में लिया. फ्रीज के अलावा मौके से सफेद इलेक्ट्रिक वायर, कॉयल, एल्यूमिनियम का तसला, एक ट्रॉली बैग और लेडीज पर्स भी बतौर सबूत पुलिस ने कब्जे में लिया|

आरोपी साहिल गहलोत ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि वह दुविधा में था. एक तरफ निक्की उससे शादी कैंसिल करके अपने साथ रहने के लिए कह रही थी. वहीं दूसरी ओर उसके घरवाले उस पर अरेंज मैरिज का दवाब डाल रहे थे. जिस कारण साहिल ने यह कदम उठाया और (Delhi Nikki Murder Case) निक्की को मौत के घात उतार दिया. साहिल ने निक्की के मर्डर के बाद उसकी व्हाट्सऐप चैट भी डिलीट कर दी थी. फिलहाल अब आरोपी साहिल पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं|

Tags: Accused Sahil Gehlotcrime newsDelhiDelhi News By NavTimes न्यूज़Delhi Nikki Murder CaseMitranau VillageMurder CaseNajafgarhNavtimesNavtimes न्यूज़Nikki Murder Case UpdateNTN newssame murder like shraddha murder case
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Farewell

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी सेवानिवृत, सम्मान पूर्वक विदाई (Farewell) दी

3 years ago
Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

October 21, 2026
Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

October 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In