ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 8, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

दिल्ली के जंतर-मंतर पर दो दिनों से भारतीय महिला पहलवानों तथा पुरुष पहलवानो का शोषण के मामले पर विरोध प्रदर्शन जारी|

भारत का नाम विश्वभर में रोशन करने वाले महिला पहलवानो का दो दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर शोषण के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 19, 2023
in दिल्ली
0
Jantar Mantar

भारत का नाम विश्वभर में रोशन करने वाले महिला पहलवानो (Jantar Mantar) का दो दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर शोषण के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं| भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो दिनों से भारतीय महिला और पुरुष पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन में बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसे कई बड़े पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. इन पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाए हैं. भारतीय पहलवानों के इस विरोध प्रदर्शन को अब पूर्व रेसलर गीता और बबीता फोगाट का भी सपोर्ट मिला है. दोनों पूर्व रेसलर्स ने इस लड़ाई में भारतीय पहलवानों का साथ देने की बात कही है|

ये भी पड़े – चंडीगढ़ में 23 साल के साहिल की हत्या।

कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रहीं गीता फोगाट ने लिखा है, ‘हमारे देश के पहलवानो ने बहुत हिम्मत का काम किया है WFI में जो खिलाड़ियों के साथ होता है उस सच को (Jantar Mantar) सामने लाने का और हम सब देशवासियों का फर्ज बनता है इस सच की लड़ाई में खिलाड़ियों का साथ देने और उनको न्याय दिलाने का|’

गीता फोगाट की बहन और कॉमनवेल्थ गेम्स की तीन बार पदक विजेता बबीता फोगाट ने लिखा है, ‘कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूँ. मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों के भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा. मैं अपने खिलाड़ियों की इस लड़ाई में उनके साथ हूं.’ बबीता ने यह भी लिखा है कि उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाले देश के खिलाड़ियों के साथ न्याय करेगी|

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बुधवार को बृजभूषण पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था, ‘WFI अध्यक्ष ने कई महिला पहलवानों और कोचों का यौन उत्पीड़न किया है. मैं आज यह कह रही हूं लेकिन मुझे नहीं पता कल मैं जिंदा रहूंगी या नहीं. यहां मेरे साथ जो महिला पहलवान बैठी हुई हैं, उनमें से भी कुछ इस छेड़छाड़ का शिकार हुई हैं. हम हमारे लिए नहीं लड़ रहे, हम कुश्ती को बचान के लिए लड़ रहे हैं|’

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बृजभूषण और भारतीय कुश्ती महासंघ पर और भी कई आरोप लगाए थे. इन्होंने कहा था, पहलवानों को स्पॉन्सर्स से कोई (Jantar Mantar) मदद नहीं मिलती. जो फाइनेंशियल मदद पहलवानों तक पहुंचनी चाहिए, वह उन तक नहीं पहुंच पाती. भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ काफी पहले से विरोध होता रहा है लेकिन जो भी रेसलर्स विरोध करते हैं, उन्हें टॉर्चर किया जाता है. भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ कोई कुछ नहीं बोल पाता. बृजभूषण शरण सिंह चार बार के सांसद रह चुके हैं. वह काफी शक्तिशाली हैं. जब भी उनके खिलाफ कोई शिकायत होती है तो शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी मिलती है|

Tags: DelhiJantar MantarNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsVinesh Phogat and Bajrang PuniaViral News By NavTimes न्यूज़Wrestling Federation of India
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

haryana roadways

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के साथ स्थानांतरण के नाम से किया गया धोखा: कर्मचारी सांझा मोर्चा|

3 years ago
CDLU

पर्यावरण शुद्धता के लिए सीडीएलयू (CDLU) में किया पौधारोपण

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In