पंजाब प्रांत में अहमदी समुदाय की 16 कब्रों से बेअदबी, सरकार ने न्याय की मांग
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 24, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

पंजाब प्रांत में अहमदी समुदाय की 16 कब्रों से बेअदबी, सरकार ने न्याय की मांग

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 25, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
समुदाय

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा। हिंदुओं व सिखों को निशाना बनाने के बाद अब अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय की 16 कब्रें तोड़ने का आरोप लगा है। जमात अहमदिया पंजाब के प्रवक्ता आमिर महमूद ने बताया कि पंजाब के फैसलाबाद जिले में लाहौर से 150 किलोमीटर दूर मानावाला में अहमदियों की 16 कब्रें तोड़ने के साथ, उनपर पत्थरबाजी कर बेअदबी की गई है। कब्र पर लगे पत्थरों पर कुछ लिखा भी गया है। महमूद ने बताया कि अज्ञात धार्मिक कट्टरपंथियों ने 22 अगस्त को इस घटना को अंजाम दिया।

पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय है गैर मुस्लिम

अहमदिया समुदाय की इन कब्रों के पत्थरों पर आयतें लिखी हुई हैं। यह कब्रिस्तान 75 साल पुराना है, इससे पहले यहां कभी ऐसी घटना नहीं हुई। दरअसल, पाकिस्तान की संसद ने 1974 में गैर मुस्लिम घोषित कर दिया था। उन्हें धार्मिक उपदेश देने व हज यात्रा की भी मंजूरी नहीं है।

इलाके में मुस्लिम मौलवी अहमदियों के खिलाफ फैला रहे हैं नफरत

जमात अहमदिया पंजाब के प्रवक्ता आमिर महमूद ने बताया कि 22 अगस्त को अज्ञात व्यक्तियों ने लाहौर से लगभग 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद जिले के चक 203 आरबी मनावाला में एक दीवार वाले सांप्रदायिक कब्रिस्तान में अहमदियों की 16 कब्रों को तोड़ दिया। समाचार एजेंसा पीटीआई से बात करते हुए महमूद ने कहा कि यह कब्र 75 साल पुराना है हालांकि इस प्रकार की घटना यहां कभी भी नहीं हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस इलाके के मुस्लिम मौलवी अहमदियों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं, जिसके कारण धार्मिक कट्टरपंथी कब्रों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

पहले भी हुई है देश में इस प्रकार की घटनाएं।

महमूद ने कहा कि देश के कई हिस्सों में पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हुई है, जिसमें अहमदी समुदाय के सदस्यों की कब्रों को धर्मिक कट्टरपंथियों द्वारा तोड़ा और उन्हें नुकसान पहुंचाया गया था। उन्होंने कहा कि सिर्फ इस साल में अब तक कुल 185 अहमदिया कब्रों को तोड़ा गया।

Tags: Ahmadi communityAhmadi community in Pakistaninternational newsJamaat AhmadiyanewsPakistanpakistan news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Maverick Investments

Maverick Investments and Henox Announce Phased Development of 100 MW Green Data Centre and Cable Landing Station in Tamil Nadu

3 months ago
Vinit Garg

हरियाणा पर्यावरण एवं वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनित गर्ग ने खेलों के सफल आयोजन के लिये अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Holiday Inn Mumbai International Airport Unveils 'Carnival of Love' – A Wedding Fair Celebrating Inspired Celebrations

Holiday Inn Mumbai International Airport Unveils 'Carnival of Love' – A Wedding Fair Celebrating Inspired Celebrations

March 24, 2026
Varanasi

National School Leaders Convene in Varanasi at ARISE Members' Meeting to Shape Future of K-12 Education

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)