ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 14, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

हरियाणा पर्यावरण एवं वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनित गर्ग ने खेलों के सफल आयोजन के लिये अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश|

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल आयोजन के बाद पंचकूला फिर से एक और खेल महाकुंभ के आयोजन के लिये तैयार है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 2, 2023
in हरियाणा
0
Vinit Garg

पंचकूला, 2 मार्च- खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल आयोजन के बाद पंचकूला (Vinit Garg) फिर से एक और खेल महाकुंभ के आयोजन के लिये तैयार है। 26वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ताउ देवी लाल खेल स्टेडियम में 10 से 14 मार्च तक किया जाएगा, जिसमें देश के सभी राज्यों, केन्द्रीय शासित प्रदेशों और वन अनुसंधान संस्थानों के लगभग 2 हजार 500 पुरूष व महिला खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

पर्यावरण एवं वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनित गर्ग ने आज खेलों के सफल आयोजन के लिये लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में उपायुक्त महावीर कौशिक और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एचओएफएफ) जगदीश चंद्र भी उपस्थित थे।

विनित गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव 26वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्यातिथि होंगे जबकि समापन अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

ये भी पड़े – कर्नाटक हाई कोर्ट ने चीन से जुड़े लोन ऐप्स के खिलाफ की कार्रवाई, इन चीनी ऐप्स के कारण कई लोग कर चुके हैं आत्महत्या|

उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के लिये गौरव का विषय है कि प्रदेश को 26वें अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है। इससे पहले भी वर्ष 2002 में फरीदाबाद में और वर्ष 2013 में पंचकूला में इन खेलों का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि इन खेलों के लिये तीन आयु वर्ग बनाये गये है, जिसमें 45 वर्ष तक, 45 से 52 वर्ष और 53 से 60 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ी भाग लेंगे। (Vinit Garg) इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 37 टीमें भाग लें रही है। उन्होंने बताया कि खेलों का मुख्य आर्कषण 21 और 24 किलोमीटर की मैराथन दौड़ होगी जोकि 13 मार्च को आयोजित की जायेगी। अधिकतम मुकाबले ताउ देवी लाल खेल स्टेडियम सेक्टर-3 में खेले जायेंगे। इसके अलावा कुछ मुकाबले गोल्फ क्लब पंचकूला, अंबाला और चंडीगढ में भी आयोजित किये जायेंगे।

विनित गर्ग ने कहा कि क्योंकि इन प्रतियोगिताओं में 60 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग लें रहे है इसलिये उनके स्वास्थ्य की दृष्टि से स्वास्थ्य विभाग द्वारा खेल स्थलों पर पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस व डाॅक्टरों की टीम की व्यवस्था की जाये। उन्होंने पुलिस विभाग को यातायात प्रबंधन, वाहनों की पार्किंग और मैदान में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिये पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा स्टेडियम परिसर की समुचित साफ सफाई के अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये अग्निशमन वाहन की व्यवस्था की जाये। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को पानी और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एचओएफएफ) जगदीश चंद्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के लिये पंचकूला, (Vinit Garg) जीरकपुर और चंडीगढ में रहने और उन्हें स्टेडियम तक लाने व लेजाने के लिये सभी इंतजाम पूरे कर लिये गये है।

उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि इससे पहले भी पंचकूला में खेलों इंडिया यूथ गेम्स का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया जिला के संबंधित विभागों के अधिकारी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे और 26वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाया जायेगा।

बैठक में ये रहे उपस्थित

अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुरेश दलाल, केसी मीणा, विनोद कुमार, नवदीप हुडा, घनश्याम शुक्ला, विवेक सक्सेना और एपी पांडे, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, नगराधीश गौरव चैहान, एसीपी राजकुमार रंगा, डीएफओ बीएस राघव, सीएमओ डाॅ मुक्ता कुमार, सीएमओ कार्यालय डाॅ विकास, जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता अशोक राणा, यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र वधावन, हरियाणा रोडवेज पंचकूला के महाप्रबंधक अशोक कौशिक, जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के एसडीओ धमेंद्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी।

Tags: Additional Chief Secretary Vinit GargAll India Forest Sports CompetitionDC Mahavir KaushikHaryanaHaryana Environment and Forests DepartmentHaryana News By NavTimes न्यूज़HOFF Jagdish ChandraNavtimes न्यूज़PanchkulaTau Devi Lal Sports Stadium
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 29th August 2023

Today’s Horoscope 29th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 29 अगस्त 2023

3 years ago
Happy Birthday Alia Bhatt

Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया भट्ट आज मना रही अपना 30वा जन्मदिन, जाने आलिया से जुडी कुछ अहम बाते|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

October 13, 2026
Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

October 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In