ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 27, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

धरनारत लिपिकों ने शहर के मुख्य बाजारों में निकाली तिरंगा यात्रा, भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारों से गुंजायमान हुआ शहर|

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी (सीएडब्ल्यूएस) द्वारा 35400 वेतनमान को लेकर चल रहे संघर्ष के 21वें दिन राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी मांगों के लिए रोष प्रदर्शन किया गया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 26, 2023
in हरियाणा
0
Dharnarat Clerks

सिरसा। (सतीश बंसल) क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी (सीएडब्ल्यूएस) द्वारा 35400 वेतनमान को लेकर चल रहे संघर्ष के 21वें दिन राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी मांगों के लिए रोष प्रदर्शन किया गया। इस तिरंगा यात्रा से एक और जहां लिपिकीय वर्ग ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर आमजन को भी अपनी 35400 वेतनमान की मांग के बारे में अवगत करवाया। (Dharnarat Clerks)

तिरंगा यात्रा का संचालन हरियाणा सरकार में अब लिपिक के पद पर कार्य कर रहे और भूतपूर्व सैनिक सतीश ढाका, कपिल शर्मा, सज्जन गोदारा, रमेश, राकेश, हरबंस लाल, जगराज सिंह, सुखविंद्र सिंह थिंद, ओप्रकाश, जगवीर पूनियां ने किया। सुबह करीब 11 बजे तिरंगा यात्रा लघु सचिवालय के सामने धरना स्थल से शुरू होकर बाबा भूमन शाह चौक से बाल भवन व पटवार भवन के सामने से होती हुई रेलवे फाटक से आगे टाउन पार्क के सामने से होती हुई सदर बाजार, सुभाष चौक फिर भगत सिंह चौक से परशुराम चौक व अंबेडकर चौक से रेलवे ओवरब्रिज से बरनाला रोड होती हुई वापिस धरना स्थल पर समाप्त हुई।

ये भी पड़े – श्री गौशाला प्रेमी संघ ने लगाई श्रद्धालुओं के लिए फ्रूटी की छबील|

इस दौरान लिपिकों ने शहर के सुभाष चौक, भगत सिंह चौक और अंबेडकर चौक पर इन महान विभूतियों को नमन किया और शपथ ली की जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मान लेती है, उनकी हड़ताल लगातार नए जोश व ऊर्जा के साथ जारी रहेगी। यात्रा के दौरान लिपिकों ने पूरे जोश के साथ भारत माता की जय, लिपिक भाईचारा जिंदाबाद व हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के नारों से सिरसा शहर को गूंजायमान कर दिया। (Dharnarat Clerks)

शहर में हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के गूंजते नारों ने हर आम और खास का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं धरना स्थल पर आज भी चार लिपिकों सिंचाई विभाग से मनोज शर्मा, पवन कुमार नूनीवाल, भजन लाल सुथार और राजकीय नैशनल महाविद्यालय से सुनिल कुमार ने भूख हड़ताल में सहभागिता कर सरकार के विरुद्ध अपना रोष जाहिर किया। तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए जिला प्रधान गौरव बजाज ने कहा कि सरकार लिपिकिय वर्ग की मांग को नजरअंदाज कर रही है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

जिला प्रधान ने बताया कि सरकार लिपिकों के संयम की परीक्षा ले रही है, लेकिन लिपिक वर्ग का संकल्प है की जब तक 35400 की मांग को नहीं माना जाता, तब तक धरना लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में लिपिक वर्ग शहीदों को नमन करेगा और धरना स्थल पर देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रधान गौरव बजाज ने बताया कि सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को वार्तालाप के लिए बुलाया है। (Dharnarat Clerks)

यदि सरकार हमारी जायज मांग को पूरा नहीं करती है तो आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस मौके पर प्रभु राम गोदारा, दिलबाग सिंह, सतीश ढाका रिटायर्ड प्रिंसिपल, बलदेव सिंह, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुरेश कुमार, अंग्रेज सिंह, दीपक सिंह, धर्म पाल, विपिन, विशाल मदान, रमेश चंद्र, प्रीत, रायचंद, दीपक, नरेश, रमन, प्रवेश, रणजीत, संजय, राजेंद्र, हर्ष बैनीवाल, दिलबाग, मान सिंह, महेंद्र, मनोज, अमृतपाल, सुनीता रानी, लक्ष्मी सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags: BJP GovernmentClerical Association Welfare Society (CAWS)Dharnarat ClerksHaryana News By NavTimes न्यूज़Sirsa News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Saket court

आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की बड़ी मुश्किलें, साकेत कोर्ट ने बढ़ाई 1 जून तक की न्यायिक हिरासत|

3 years ago
बीमा

अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत के लोगों तक बीमा को आसानी से पहुँचाने के लक्ष्य के तहत पीएनबी मेटलाइफ ने शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ की साझेदारी

10 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

October 26, 2026
Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

October 26, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In