ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे धौनी, ‘माही’ को अपने बीच देख युवा खिलाड़ियों में भर गया जोश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 10, 2022
in खेल
0
धौनी

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धौनी की सरप्राइज देने की आदत पुरानी रही है। चाहे वो अपने फैसलों को लेकर हो या फिर किसी से मिलने की अक्सर धौनी को ऐसा करते पहले भी देखा गया है। वह इन दिनों इंग्लैंड में है और हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन भी वहीं मनाया है। बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद धौनी अपने आप को रोक नहीं पाए और ड्रेसिंग रूम खिलाड़ियों से मिलने पहुंच गए।

इस दौरान धौनी खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आए। बीसीसीआइ ने ट्विटर हैंडल से इस जानकारी को शेयर करते हुए लिखा कि जब धौनी बोलते हैं तो सभी सुनना चाहते हैं। इस तस्वीर में धौनी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के अलावा कई अन्य लोग हैं जो धौनी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने अपने जीत के सिलसिले को दूसरे टी20 में भी जारी रखा। अभी हाल ही में इस मैदान पर टीम इंडिया को रिशेड्यूल टेस्ट मैच में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दूसरे टी20 में टीम ने न केवल उस हार का बदला लिया बल्कि 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त भी हासिल कर ली।

टास हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया नई ओपनिंग जोड़ी रोहित और पंत के साथ नजर आई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। लेकिन उसके बाद लगातार टीम ने विकेट गंवाए। एक वक्त टीम ने केवल 89 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे लेकिन रवींद्र जडेजा की शानदार 46 रनों की पारी से टीम ने इंग्लैंड के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा और फिर गेंदबाजों ने शानदार तरीके से इस स्कोर को डिफेंड भी किया।

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड टीम को पूरे ओवर भी खेलने नहीं दिए और केवल 17 ओवर में 121 के स्कोर पर आलआउट कर दिया। टीम की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी में 15 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट हासिल किए। सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 जुलाई को नाटिंघम में होगा।

Tags: cricketDhoni Met Team IndiaheadlinesIND vs ENG T20india vs eng t20MS DhoniMS Dhoni in team india dressing room
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Human Chain

Sirsa : मानव श्रृंखला बनाकर छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन|

3 years ago
TVS iQube

148 किमी रेंज वाले TVS iQube की बिक्री में 580% की बढ़ोतरी, जानिए क्या है इसमें खास?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

November 4, 2026
SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

November 4, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In