ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 2, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

क्या खूब खेलीं स्मृति मंधाना… भारत ने इंग्लैंड को T20 अंदाज में हराया, वनडे सीरीज में ली बढ़त

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 19, 2022
in खेल
2
Smriti Mandhana

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में (Smriti Mandhana) स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया और कप्तान हरमनप्रीत कौर की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड की टीम को 7 विकेट से हरा दिया।

इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और फिर इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 50 ओवर में 7 विकेट पर 227 रन बनाए। भारतीय टीम को जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य मिला था जिसे इस टीम ने 3 विकेट खोकर 44.2 ओवर में 232 रन बनाते हुए हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गई।

शतक से चूकीं मंधाना, यास्तिका और हरमनप्रीत के अर्धशतक

भारतीय टीम को जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य मिला था। भारत की तरफ से पारी की शुरुआत मंधाना और शेफाली वर्मा ने की। शेफाली वर्मा ने एक रन पर अपना विकेट गंवा दिया और भारत का स्कोर उस समय सिर्फ 3 रन था। इसके बाद मंधाना ने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 98 रन की अच्छी साझेदारी की, लेकिन यास्तिका 47 गेंदों पर एक छक्का और 8 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हो गईं।

इसके बाद मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई, लेकिन मंधाना 91 रन पर आउट हो गईं। मंधाना ने 99 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का और 10 चौकों की मदद से 91 रन बनाए, लेकिन इसके बाद हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल ने टीम को जीत दिला दी। हरमनप्रीत कौर ने 94 गेंदों पर एक छक्का व 7 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। (Smriti Mandhana)

पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से डेविडसन रिचर्ड्स ने 50 रन बनाए जबकि डेनियल वाट ने 43 रन की पारी खेली। इनके अलावा डंकली ने 29 रन, एक्लेस्टोन ने 31 रन और कार्लोटे डीन ने नाबाद 24 रन बनाए। भारत की तरफ से झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, स्नेह राणा, हरलीन देओल ने एक-एक जबकि दिप्ती शर्मा ने दो विकेट लिए।

Tags: cricketEngland Women vs India WomenHarmanpreet Kaurmatch reportSmriti MandhanaSportsSports and RecreationYastika Bhatia
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Minor Girl was Threatening

सैलरी न मिलने पर शिकायत की धमकी दे रही थी नाबालिक, शरीर काटकर किए 6 टुकड़े

4 years ago
Market

Market सेक्टर 11डी चंडीगढ़ में किया 64 युवायों ने किया रक्तदान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

October 1, 2026
A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In