ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

दिनेश कार्तिक ने डेढ़ महीने में दूसरी बार किया कमाल, वर्ल्ड कप के लिए मजबूत दावेदारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 30, 2022
in खेल
0
दिनेश कार्तिक

नई दिल्ली। दिनेश कार्तिक ने इस सीजन की दूसरी सबसे धमाकेदारी पारी खेलते हुए यह दिखा दिया कि उन्हें टीम में जो रोल दिया गया है वह उस पर खरे उतर रहे हैं। उनकी पारी का ही नतीजा था कि टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 190 रन का स्कोर खड़ा कर पाई। मैच के बाद कप्तान को भी यकीन नहीं हो रहा कि टीम ने 190 का स्कोर खड़ा कर लिया। इस पारी से दिनेश कार्तिक ने अपनी भूमिका के साथ न्याय किया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी ये नजारा देखने को मिला और वो कार्तिक ही थे जिन्होंने पारी के आखिरी समय में बेहद तेजी के साथ बल्लेबाजी की और भारतीय टीम के स्कोर को 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन कर दिया और मैच को वेस्टइंडीज की पकड़ से दूर पहुंचा दिया।

  • दिनेश कार्तिक ने खेली नाबाद 41 रन की पारी
  • अपनी पारी में लगाए 2 छक्के 4 चौके
  • कार्तिक ने 215.79 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
  • चुने गए प्लेयर आफ द मैच

दिनेश कार्तिक बने ‘प्लेयर आफ द मैच’

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली और भारतीय टीम को एक तरफ से थामे रखा। रोहित शर्मा जब आउट हुए तब भारतीय टीम ने 127 रन बना लिए थे और हिटमैन के तौर पर भारत का पांचवां विकेट गिरा। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि भारत का स्कोर ज्यादा नहीं हो पाएगा और तुरंत ही यानी 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा आउट हो गए और उस समय भारत का स्कोर था 138 रन पर 6 विकेट।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और जिस तरह से भारत का विकेट गिर रहा था ऐसा लग नहीं रहा था कि टीम का स्कोर 190 तक पहुंच पाएगा, लेकिन चार ओवर में दिनेश कार्तिक ने गजब की बल्लेबाजी की। हालांकि उनका साथ आर अश्विन ने अच्छा निभाया  और 10 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए, लेकिन कार्तिक की बात ही कुछ और थी। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से साथ ही 215.79 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 41 रन बना डाले। यानी चार ओवर में भारत की तरफ से कुल 52 रन बने। कार्तिक की इस बेजोड़ पारी के लिए ही उन्हें प्लेयर आफ द मैच का खिताब मिला। वहीं वेस्टइंडीज को इस मैच में 68 रन से हार मिली।

अपनी इस पारी के बारे में दिनेश कार्तिक ने मैच में मिली जीत के बाद कहा कि पिच काफी चिपचिपा था और यहां पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में कहा कि ये बेहद दिलचस्प भूमिका है और आपको कोच और कप्तान के समर्थन की जरूरत है और इससे वास्तव में मदद मिली। विकेट का आकलन करना महत्वपूर्ण है और आपको किस तरह के शाट खेलने हैं ये अभ्यास के साथ ही आता है।

Tags: bouncercricketcricket newscricket news in HindiDinesh KarthikInd vs WIMan of the matchRohit SharmaSports and RecreationWI vs Ind
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

max sahuwala

प्रदेश की बेटियों से तुरंत माफी मांगें सीएम : मैक्स साहुवाला

3 years ago
Paramedical

शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज़ युवक ने की पैरा मेडिकल छात्रा की हत्या|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In