• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, May 16, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

ड्रोन से हुई निगरानी तो 54 घरों की छतों पर मिले ईंट-पत्थर, प्रशासन ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 14, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
ड्रोन

गोरखपुर। कोतवाली, राजघाट व तिवारीपुर क्षेत्र में ड्रोन से हुई निगरानी में पुलिस को 54 घरों के छत पर कंकड़, ईंट व पत्थर दिखें हैं। जांच में यह बात सामने आने के बाद मकान मालिकों को नोटिस देकर वजह पूछा गया है। सही जवाब न बता पाने वालों की पुलिस निगरानी करने के साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई करेगी। इस घटना के बाद पुल‍िस ने शहर में गश्‍त तेज कर दी है।

शुक्रवार को नमाज से पहले बंद कर दी गई थीं दुकानें

शुक्रवार को शाहमारुफ के व्यापारियों ने नमाज से पहले अपनी दुुकानें बंद कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस दिन शहर में थे। मामले की जानकारी होते ही एडीजी जोन अखिल कुमार, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई फोर्स के साथ शाहमारुफ पहुंच गए।

प्रमुख चौराहों पर बढ़ाई गई गश्त

ऐतियात के तौर पर घंटाघर, मियां बाजार, रेती रोड, नखास समेत सभी प्रमुख चौराहों पर गश्त बढ़ा दी गई है।

ड्रोन से शुरू की गई निगरानी

शांतिपूवर्क तरीके से जुमे की नमाज सपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए हो रहे प्रदर्शन के बीच शाहमारुफ की सभी दुकानों के अचानक बंद होने की घटना को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। मामले को तूल देने के लिए कोई उपद्रव न कर दे इसको लेकर सख्ती बरती जा रही है। ड्रोन से निगरानी करने के साथ ही कोतवाली, राजघाट, तिवारीपुर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले चौराहा व मोहल्ले में फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी गश्त कर रहे हैं।

एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि उपद्रव, बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। शरारती तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। ड्रोन से चल रही निगरानी में जिन लोगों के मकान की छत ईंट-पत्थर दिखे हैं उनको नोटिस भेजकर हटाने के लिए कहा गया है। एलआइयू व स्थानीय पुलिस संदिग्ध लोगों की निगरानी कर रही है।

Tags: Drone surveillance in Gorakhpurgorakhpur-city-crimenewsshops closed in gorakhpurstatetension in gorakhpur
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Nari Shakti

डॉक्टर सरोज गोयल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने नारी शक्ति (Nari Shakti) वंदन अधिनियम बिल पर चर्चा की

2 years ago
Mamta Murder Case

चंडीगढ़ में हुआ दिल्ली श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात, युवती ने बनाई मोहम्मद शरीक से दूरी तो गला दबाकर कर हत्या

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Akums

Akums Reports Q4 FY26 and Full Year FY26 Results with Healthy Top Line and Strong EBITDA Growth; Board Recommends Dividend

May 16, 2026
Indo-French

Indo-French Investment Dialogue Strengthens Opportunities in Madhya Pradesh

May 16, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)