• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Sunday, August 23, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

पुलिस प्रशासन युवाओं को नशे (Drugs) से दूर रहने का संदेश देकर विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ेगा— पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ।*

पुलिस अधीक्षक ने मिठनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में नशे के खिलाफ जागरूक किया।

by नवटाइम्स न्यूज़
December 4, 2023
in हरियाणा
Drugs

नशे (Drugs) के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक आंदोलन में युवा आगे आकर अग्रणी भूमिका निभाए। युवा नशे से दूर रहकर  शिक्षा , खेलकूद व अन्य सामाजिक हित के कार्यों में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप, गांव तथा देश- प्रदेश का नाम रोशन करें। अपने लक्ष्य का निर्धारण कर कड़ी मेहनत के बलबूते पर अपनी मंजिल प्राप्त कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें। उक्त विचार जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव मिठनपुरा में आयोजित खेल प्रतियोगिता तथा जागरूकता अभियान के तहत व्यक्त किए।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित युवाओं से आवाह्न किया कि वे  नीरज चोपड़ा जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपना आदर्श मानकर निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब जिला पुलिस सभी गांवो में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ेगी तथा समूचे जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए हुए हैं और ओर इसी मुहिम के साथ युवाओं तथा आम लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए लगातार सेमिनार व गोष्ठियों तथा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

 ये भी पड़े– स्कूल को अपग्रेड करवाने का करेंगे हर संभव प्रयास: अमीर चावला (Amir Chawla)

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस जिला सिरसा की ओर से सभी गांवो में ग्राम पंचायतो के सहयोग से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा ताकि युवा पथ भ्रष्ट होकर नशे की और अग्रसर  ना हो सके। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है, और इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर अग्रणी भूमिका निभानी होगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा अपने बच्चों को नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें । (Drugs)

पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि अगर कोई युवा गलत संगत का शिकार होकर नशे की दलदल में फंस गया है तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें ताकि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उक्त युवा का इलाज करवा कर उसे फिर से समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर ग्रामीणों से कहा कि अगर उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस अवसर पर गांव मिठनपुरा में करीब सात गांवो के युवाओं तथा ग्रामीणों ने खेल प्रतियोगिता तथा जागरूकता अभियान में भाग लिया। गांव मिथुनपुरा के अलावा किशनपुरा नीमला, कर्मशाणा  ढाणी शेरावाली, मिठी सुरेरा तथा खारी सुरेरा इत्यादि गांवो के युवा तथा लोग गांव मिथुनपुरा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए।युवाओं तथा ग्रामीण को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सभी गांवो में को युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएगी । (Drugs)

आज गांव मिठनपुरा  में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने सुबह श्रमदान कर  कर खेल ग्राउंड की सफाई कर उसे तैयार कर समाज सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया और उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण की मौजूदगी में पुलिस जवानों तथा ग्रामीणों के बीच रस्सा- कस्सी तथा मैराथन दौड़ का आयोजन करवाया गया।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक में गांवे के सरपंचो को  फुटबॉल तथा वॉलीबॉल खेल का सामान भी वितरित किया। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से कहा कि नशा के खिलाफ चलाई जा रही है मुहिम में सराहनीय करने वाले युवाओं तथा ग्रामीणों को सम्मानित भी किया जाएगा । उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों की असली जगह जेल में है, इसलिए  निसंकोच होकर नशे के तस्करों के बारे में पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके। (Drugs)

इस अवसर पर ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार गांव मिठनपुरा के सरपंच अजय सोलंकी, किशनपुरा के सरपंच संजय भादू मीठी सुरेरा के सरपंच सत्यनारायण, काशी का बास सरपंच शंकर जड़िया, ढाणी शेरा के सरपंच नाथूराम ,गांव कर्मशाना के सरपंच सुभाष, पूर्व चेयरमैन रवि लड्डा व प्रकाश ममेरा सहित अनेक गांवों के सरपंच,शहीद भगत सिंह  ट्रस्ट गांव मिथुनपुरा के युवा तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags: DrugsHaryanaMessagePolice AdministrationSports ActivitiesVikrant Bhushanyouth
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

ESG

भारत में मजबूत हो रही है ईएसजी (ESG) लीडरशिप

2 years ago
Women's College

यातायात थाना प्रभारी ने Women’s College में उपस्थित छात्राओं को साइबर क्राइम से सचेत रहने के लिए जागरूक किया ।*

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ai+ Smartphone

Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

August 22, 2026
Galgotias University

Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry-Integrated AI ML Degree

August 22, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)