निरीक्षण के दौरान दिखा गंभीर मरीज तो अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे डिप्टी सीएम
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

निरीक्षण के दौरान दिखा गंभीर मरीज तो खुद ही एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
2
ब्रजेश पाठक

लखनऊ। भाउराव देवरस (बीआरडी) अस्पताल में मंगलवार की शाम पांच बजे अचानक उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उसी दौरान स्ट्रेचर पर पड़े एक लावारिस मरीज पर उनकी नजर पड़ी। डाक्टरों ने मरीज को ब्रेन स्ट्रोक की आशंका जताकर उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर करने की बात बताई।

मरीज को ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस पहुंच ही नहीं पाई। इस पर उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों से पूछा कि उनके पास कोई एंबुलेंस है या नहीं। अधिकारियों ने एंबुलेंस न होने की जानकारी दी तो उपमुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस मंगवाकर अपनी फ्लीट के साथ मरीज को बलरामपुर अस्पताल लेकर चल दिए। मुख्यमंत्री की फ्लीट से सायरन बजाते हुए आईटी चौराहा से बलरामपुर अस्पताल के इमरजेंसी तक मरीज को लेकर एंबुलेंस पहुंची। वहां पहले से ही तैयार डाक्टरों की टीम ने मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर जांच की।

बलरामपुर अस्पताल के डाक्टरों ने मरीज की जांच कर ब्रेन स्ट्रोक की पुष्टि की। उपमुख्यमंत्री ने मरीज की जरूरी जांचें कर समुचित इलाज निश्शुल्क मुहैया करवाने के निर्देश दिए। सीएमएस डा. जीपी गुप्ता ने बताया कि मरीज को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। मरीज समय पर पहुंच गया अन्यथा जान बचनी मुश्किल थी। उसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। उनकी खून और सीटी स्कैन समेत अन्य जांचें की गई हैं। डाक्टरों की एक टीम उन पर निगरानी रखे हुए हैं।

नहीं दुरुस्त मिली व्यवस्थाः महानगर स्थित बीआरडी अस्पताल में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल की साफ सफाई पर नाराजगी जताई। शाम पांच बजे पहुंचे उपमुख्यमंत्री इमरजेंसी सेवाओं का हाल लिया। वार्ड में दवा काउंटर और मेज पर जमी धूल और साफ सफाई पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उपमुख्यमंत्री के आने की जानकारी पाकर अस्पताल में खलबली मच गई। वहां उन्होंने वार्ड में जाकर मरीजों से भी हालचाल लिया। उन्होंने देखा कि स्ट्रेचर पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं और चादर भी साफ नहीं है। उपमुख्यमंत्री अस्पताल की व्यवस्था से नाराज दिखे और व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए निर्देश दिए।

मरीजों से पूछा हालः वार्ड में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने भर्ती एक मरीज सूरज से उसका हाल पूछा। सूरज ने बताया कि उसे गले में परेशानी है। इलाज मिल रहा है, लेकिन दवा नहीं मिल पाई है। उपमुख्यमंत्री ने डाक्टरों से इसका जवाब मांगा। उन्होंने बताया कि मरीज को ग्लूकोज के जरिए दवाएं दी जा रही हैं। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने पांच अन्य मरीजों और उनके परिजनों से इलाज संबंधी जानकारी ली।

Tags: ambulanceBrajesh PathakDeputy CM Brajesh PathakLucknow Hindi Newslucknow newslucknow-city-common-man-issuesnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Capital

उत्तर भारत में पहुँच बढ़ाते हुए, स्पार्क Capital पीडब्लूएम ने लखनऊ और कानपुर में शुरू किया नया ऑफिस

11 months ago
पल्लवी पटेल

केशव मौर्य को हराने वाली पल्लवी पटेल की याचिका पर HC में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित, जानें- पूरा मामला

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)