• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 14, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

संस्‍थान में डॉक्टर व दलाल की मिलीभगत का हुआ पर्दाफाश, लोहिया के मरीज को निजी अस्पताल भेजने का चैट वायरल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 9, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
लोहिया

लोहिया

लखनऊ। डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मरीज को एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल में शिफ्ट करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। एक वायरल चैट में संस्थान की इमरजेंसी में तैनात एक डाक्टर की दलाल के साथ वेंटिलेटर के मरीज को शिफ्ट करने की बात सामने आई है।

लोहिया संस्थान के इमरजेंसी में मरीजों का तांता लगा रहता है। रोजाना कई मरीजों को जगह की कमी के कारण ट्रामा सेंटर और अन्य सरकारी अस्पतालों में रेफर भी किया जाता है। इसी कड़ी में निजी एंबुलेंस चालकों और दलालों की भूमिका सामने आती है। कई निजी एंबुलेंस चालक और दलाल अस्पताल परिसर के आसपास ही घूमते रहते हैं जो मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने का लालच देते हैं। अब इसमें लोहिया संस्थान के इमरजेंसी में तैनात एक डाक्टर की भूमिका भी सामने आ रही है।

108 सेवा का चालक भी शामिल : वायरल हुई चैट में दलाल के साथ 108 एंबुलेंस के चालक के शामिल होने का दावा भी किया जा रहा है। दलाल और डाक्टर के बीच बातचीत में यूपी 32 बीजी 8991 नंबर की 108 एंबुलेंस को दलाल अपना कहने की बात कर रहा है, जिस पर चिकित्सक ने हामी भरी है। इसके बाद दलाल ने 108 एंबुलेंस को असाइन कराने के लिए कहा। बातचीत में चिकित्सक ने महिला मरीज के वेंटिलेटर पर होने की सूचना भी दी है।

इस पूरे मामले में लोहिया संस्थान प्रशासन हरकत में आ गया है। चिकित्सा अधीक्षक डा. विक्रम सिंह के अनुसार, प्रकरण संस्थान की निदेशक डा. सोनिया नित्यानंद के संज्ञान में है। उनका कहना है कि वायरल चैट में डाक्टर के नंबर और नाम की जांच कर दो दिन में इस मामले की जांच पूरी की जाएगी। दोषी पाए जाने पर डाक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: chat viraldoctor and broker chat viralLohia InstituteLucknowlucknow-city-common-man-issuesnewsstateराम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

King Kohli

क्या खतरे में है ‘किंग कोहली’ का ताज..विराट बनाम रोहित शर्मा में कब तक चलेगा ‘चूहे-बिल्ली’ का खेल  

4 years ago
गोली

पहले फोन पर धमकी फिर घर में घुसकर भाइयों पर बरसाई गोली

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

CGH Earth Wellness Introduces The Metabolic Reset

CGH Earth Wellness Introduces The Metabolic Reset

July 13, 2026
For Kiro, Every Day is Clean Beauty Day

For Kiro, Every Day is Clean Beauty Day

July 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)