• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Wednesday, August 26, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

मंदिर में लड़की छेड़ने वाले बयान से पलटे दुष्यंत गौतम, विपक्ष के एतराज पर दिया अब ये जवाब

by नवटाइम्स न्यूज़
October 20, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
Dushyant Gautam

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी (Dushyant Gautam) दुष्यंत कुमार गौतम के एक बयान पर बयान सियासत गर्मा गई। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कह दिया कि कांग्रेसी तो मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। इससे कांग्रेस को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया।

गौतम की टिप्पणी से कांग्रेस आगबबूला

गौतम की टिप्पणी से आगबबूला कांग्रेस ने सत्ताधारी दल के नेताओं को अपने भीतर झांकने की नसीहत दे डाली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ऐसी सोच भाजपा की ही हो सकती है। यद्यपि, बुधवार शाम गौतम ने स्पष्ट किया कि उन्होंने तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का उद्धरण दिया था, न कि अपनी राय रखी थी। मंदिर जाने की नीयत पर कांग्रेसियों को अपने नेता से मंशा पूछनी चाहिए।

मंदिरों में लड़कियों को छेड़ने जाते हैं कांग्रेसी

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गौतम ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर प्रतिक्रिया के दौरान कहा था कि कांग्रेस कोई भी प्रयोग करे हमें कोई दुख नहीं है। दुख इस बात का है कि कांग्रेस की विचारधारा सनातन धर्म का विरोध करना है। मंदिरों में लड़कियों को छेड़ने जाते हैं। भगवान राम के अस्तित्व को नकारते हैं। अब उसी परिपाटी का अध्यक्ष ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, जो कहते हैं कि सनातन धर्म आ जाएगा तो देश में हाहाकार मच जाएगा।

कांग्रेस ने गौतम के इस्तीफे की मांग

गौतम की इस टिप्पणी को कांग्रेस ने लपकते हुए भाजपा पर पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सत्तारूढ़ दल भाजपा के नेताओं को गिरेबां में झांकने की नसीहत दी। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और मीडिया पैनलिस्ट सुजाता पाल ने गौतम के बयान पर तीखी आपत्ति जताई।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाइयों ने उत्तराखंड को कई बार शर्मसार किया है। गौतम का यह बयान उनकी बौखलाहट बताता है। यह भाजपा की मानसिक विकृति को भी जता रहा है। यह विवादास्पद बयान सोची-समझी रणनीति के तहत सरकार के भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए दिया गया है। उन्होंने गौतम के त्यागपत्र की मांग भी उठाई।

गौतम बोले, मंदिर जाने की मंशा अपने नेता से पूछें कांग्रेसी (Dushyant Gautam)

कांग्रेस के हमलावर रुख अख्तियार करने पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गौतम ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पूर्व में दिए गए बयान का उद्धरण देते हुए उनकी सोच पर टिप्पणी की थी। बेहतर होगा कि कांग्रेसी इसका जवाब अपने नेता से पूछें कि वह किस उद्देश्य से मंदिर जाते हैं ।

गौतम ने कहा कि राहुल गांधी ने पूर्व में मंदिर जाने वालों को लड़की छेडऩे वाला बताया था। इसी का उल्लेख उन्होंने किया, न कि अपनी निजी राय रखी। उन्होंने कांग्रेस के विरोध पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि उनकी दिनचर्या और जीवनशैली सनातन है। हमारा पूर्ण विश्वास है कि मंदिर में लोग पवित्र विचार लेकर जाते हैं। (Dushyant Gautam)

कांग्रेसियों को राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वे मंदिर में गलत उद्देश्य से नहीं जाते हैं। राहुल को ही शक है कि मंदिर में लोग लड़कियां छेडऩे जाते हैं। गौतम ने कहा कि जो लोग भगवान राम को नहीं मानते, उनके जन्मस्थान को नहीं मानते, रामसेतु को काल्पनिक बताते हैं, कोर्ट में हलफनामा देते हैं, उनमें मंदिर की पवित्रता का ज्ञान होने की उम्मीद रखना बेमानी है।

Tags: BJPCongressdushyant chautalaDushyant GautamNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newspoliticsRuckusuttarakhand
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

बॉलीवुड

बड़े बजट के सिनेमा का नया चेहरा: बॉलीवुड की पॉवर लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बना चुके हैं अभय वर्मा

1 year ago
Bijli Andolan

Bijli Andolan को एकजुटता के साथ किया जाएगा तेज: भाकर

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

August 25, 2026
Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

August 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)