ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 6, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

गर्मियों में रोजाना खाएं एक चम्मच गुलकंद मिलेंगे इतने फायदे, जानें घर पर कैसे बनाएं

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 18, 2022
in लाइफस्टाइल
0
गुलकंद

गुलकंद

नई दिल्ली। गुलकंद न सिर्फ स्वाद में बल्कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। और हो भी क्यों न यह गुलाब की पंखुड़ियों से जो तैयार किया जाता है। गुलाब के फूल की तरह गुलकंद की खुशबू भी दिल खुश कर देती है। इसका इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। इसे पान के अलावा चाय में भी इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग इसे पानी या फिर दूध में मिलाकर भी पीते हैं।

आप गुलकंद को बाज़ार से खरीद सकते हैं या फिर इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। गुलकंद असल में गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी से मिलकर बनता है।

गुलकंद को कैसे बनाएं?

वैसे तो गुलकंद बनाने के लिए एक विशिष्ट प्रकार के गुलाब का उपयोग किया जाता है, लेकिन इसे फूल की अन्य किस्मों से भी बनाया जा सकता है। आपको गुलाब के फूल की पंखुड़ियों को इकट्ठा करके साफ करना है। चीनी या फिर मिश्री की बराबर मात्रा लें। इन सभी चीज़ों को एक जार में डाल दें। इन चीज़ों की परत बनाकर डालें। जैसे एक परत गुलाब की पंखुड़ियों की तौ दूसरी चीनी की। आप इसमें स्वाद के लिए इलाइची भी डाल सकते हैं। ध्यान रहे कि यह जार कांच का हो, ताकि सूरज की किरणें इस तक पहुंच सकें और यह अच्छी तरह सूख जाए। जार को धूप में 12 से 15 दिनों के लिए रखें।

गर्मी का मौसम और गुलकंद

गुलकंद गर्मी में होने वाली समस्याओं जैसे कि कमज़ोरी, दर्द, मांसपेशियों में दर्द और पेट की गर्मी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अगर आप गर्मी के मौसम में पैर के तलवों और हथेलियों में जलन महसूस करते हैं, तो गुलकंद का सेवन करें।

यह पढ़ें – क्या आप एक फिल्म कलाकार बनना चाहते है ? Want to join Film Industry ?

गुलकंद के दूसरे फायदे

– यह मुंह में होने वाले छालों को दूर करता है, जो आमतौर पर उन लोगों को होते हैं, जिनके शरीर में ज़्यादा गर्मी होती है।

– यह आयरन से भरपूर होता है। यही वजह है कि पीरियड्स के समय महिलाओं को इसके सेवन से भारी रक्तस्राव, सफेद स्राव और यहां तक ​​कि मासिक धर्म में ऐंठन में भी आराम मिलता है।

– यह पाचन में मददगार साबित होता है और कब्ज़ से छुटकारा दिलाता है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल पान में किया जाता है और खाने के बाद इसे खाया जाता है।

– यह सीने में जलन और एसीडिटी का भी इलाज करता है। क्योंकि यह सही पाचन में मदद करता है, जिससे व्यक्ति की सभी पाचन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

– यह बवासीर या रक्तस्रावी बवासीर के इलाज के लिए उपयोगी हो सकता है, जो आमतौर पर पुराने कब्ज़ के कारण होता है।

– यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है।

– यह नाक से खून बहने से रोकता है, जो आमतौर पर गर्मी के मौसम में होता है।

– शरीर की बदबू को कम करता है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि गुलकंद की ठंडी तासीर का असर शरीर से निकलने वाले पसीने पर भी पड़ता है।

– यह अच्छी नींद लेने में मददगार साबित होता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags: gulkand benefitsgulkand for summershealthhealth tipshealthy lifestylelifestylesummer diet tipssummer foodsहेल्थ टिप्स
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पुल

ऋषिकेश-बद्रीनाथ NH पुल हादसा मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर-सहायक इंजीनियर को जेल, अब तक तीन मजदूरों की मौत

4 years ago
कल्याण बोर्ड

सीएम योगी ने पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश, जानिये किसे होगा फायदा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In