• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Saturday, August 22, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्तार अंसारी व उसके करीबियों के यहां छापा

by नवटाइम्स न्यूज़
August 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
ED

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के कुनबे पर ईडी(ED) की नजर पहले से ही थी। अब जांच का दायरा उनके करीबियों तक पहुंच गया है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्‍तार के भाई अफजाल अंसारी सहित उनके करीबियों पर EDकी टीम ने कार्रवाई शुरू की तो हड़कंप मच गया। मुख्‍तार के कुनबे के साथ ही मुख्‍तार के करीबियों पर ईडी की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। इस बाबत स्‍थानीय पुलिस को भी कार्रवाई के बाद ही सूचना मिल सकी।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी, उनके भाई मुख्तार अंसारी के करीबी खान बस मालिक मुमताज खान, गणेश मिश्रा व विक्रम अग्रहरि के आवास पर तड़के छापेमारी की। केंद्रीय सुरक्षा बल की निगरानी में घण्टों यह कार्रवाई चली है। इससे जिले भर के मुख्तार और अफजाल अंसारी के करीबियों में खलबली मची गई। मुख्‍तार गिरोह की काली कमाई और अवैध कारोबार पर ईडी की नजर पहले से ही थी। ED मुख्‍तार की अवैध संपत्तियों को लेकर पहले से ही जांच कर रही है।

गाजीपुर जिले से सांसद अफजाल अंसारी माफ‍िया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं। अफजाल अंसारी ने गाजीपुर लोकसभा से 2019 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। अफजाल अंसारी ने इस चुनाव में भाजपा नेता मनोज सिन्‍हा को 119392 मतों के अंतर से हराया था। मुख्‍तार पर कार्रवाई के बाद से ही मुख्तार के करीबियों पर ईडी की नजर बनी हुई थी। गुरुवार की सुबह मुख्‍तार और अफजाल के करीबी गणेश मिश्रा, एक बस मालिक व एक अन्‍य उद्यमी के यहां ED की छापेमारी की सूचना के बाद मुख्‍तार के करीबियों में हड़कंप मच गया।

सुबह से चल रही जांच : तड़के ED की टीम ने एक साथ सांसद अफजाल अंसारी के मुहम्मदाबाद आवास, गाजीपुर शहर में मुख्तार अंसारी के करीबी चंदननगर में गणेश मिश्रा, टाउनहाल पर खान बस मालिक मुमताज खान और मिश्रबाजार में सराफ विक्रम अग्रहरि के आवास पर छापेमारी की। मुहम्मदाबाद में सांसद का आवास (फाटक) में सभी भाइयों का परिवार रहता है। इसमें पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, उनका विधायक पुत्र सुहैब अंसारी व मुख्तार का भी परिवार रहता है। हालांकि, मुख्तार का परिवार अधिकांश बाहर ही रहता है, लकिन आवास संयुक्त है।

केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती : मुख्‍तार कुनबे की स्‍थानीय पुलिस में पकड़ को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा बल की निगरानी में घंटों यह कार्रवाई चली। इससे जिलेभर के मुख्तार और अफजाल के करीबियों में खलबली मची है। विक्रम अग्रहरि अब भाजपा से ज़ुड़े हैं पर टीम ने उनके यहां भी पूछताछ और जांच पड़ताल की है। सराफ विक्रम अग्रहरि पहले अफजाल व मुख्तार की पार्टी कौमी एकता दल से नगरपालिका का चुनाव लड़े थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। पिछले कई साल से भाजपा में हैं। उनका भतीजा भाजपा नगर कमेटी में पदाधिकारी भी है।

Tags: ED action on Afzal AnsariED Raid in GhazipurMukhtar ansari close friendnewsrelatives of mukhtar ansaristatevaranasi-city-crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bajrang Dal workers

VHP-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बरसात के बावजूद उत्साह के साथ निकाली शोभा यात्रा, शहर के प्रमुख बाजारों में फूलों से अनेक स्थानों पर हुआ स्वागत|

3 years ago
Drugs

पुलिस प्रशासन युवाओं को नशे (Drugs) से दूर रहने का संदेश देकर विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ेगा— पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ।*

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

InfoComm India 2026 to Anchor India's Accelerating Pro AV and Integrated Experience Technology Boom

InfoComm India 2026 to Anchor India's Accelerating Pro AV and Integrated Experience Technology Boom

August 21, 2026
Korea Industry Expo (KoINDEX) 2026 Opens at Yashobhoomi on 27 August

Korea Industry Expo (KoINDEX) 2026 Opens at Yashobhoomi on 27 August

August 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)