• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, July 30, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

ईडी ने अंसल ग्रुप पर कसा शिकंजा, पुलिस समेत कई विभागों से मांगी जानकारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अंसल ग्रुप

लखनऊ। रियल एस्टेट कंपनी अंसल ग्रुप के खिलाफ अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही ईडी ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से उनके यहां अब तक दर्ज सभी मुकदमों की विस्तृत जानकारी मांगी है। ईडी ने उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (यूपीरेरा) और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से भी अंसल ग्रुप की अनियमितताओं के बारे में जानकारी देने को कहा है।

अंसल ग्रुप के खिलाफ लखनऊ में ही तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अधिकतर मुकदमे प्लाट खरीदने व निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने से संबंधित हैं। लखनऊ पुलिस ने अंसल ग्रुप के मालिक सुशील अंसल के पुत्र प्रणव अंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर सितंबर 2019 में उसे लंदन जाने के दौरान दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

अब इसी मामले में ईडी ने अपने यहां मुकदमा दर्ज कर लखनऊ पुलिस से अंसलग्रुप के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच के बाद अदालत में दाखिल चार्जशीट भी उपलब्ध कराने को कहा है। ईडी ने रेरा से उनके द्वारा कराई गयी अंसल ग्रुप की फोरेंसिक आडिट रिपोर्ट भी मांगी है। यह रिपोर्ट किसी फर्म या व्यक्तिगत वित्तीय जानकारी का एक ऐसा मूल्यांकन है जिसका प्रयोग अदालत में साक्ष्य के रूप में किया जाता है। धोखाधड़ी, गड़बड़ी या अन्य वित्तीय मामलों में पार्टी पर मुकदमा चलाने के लिए फोरेंसिक आडिट रिपोर्ट का भी सहारा लिया जाता है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण से अंसलग्रुप की योजनाओं, उसके निवेशकों और ग्रुप हाउसिंग की योजनाओं को स्वीकृति देने वाले अधिकारियों की सूची मांगी है। अंसलग्रुप के प्रोजेक्ट में रियल एस्टेट के कई बड़े लोगों ने भी निवेश किया है। एमओयू करने के बाद अंसल ग्रुप ने अपना वादा नहीं निभाया जिसकी वजह से कई निवेशकों के साथ उसका विवाद हुआ।

इसी तरह अंसल हाउसिंग में अपना आशियाना बनाने की चाहत में निवेश करने वाले आम लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की गई है। इन विवादों से जुड़े लखनऊ में करीब तीन दर्जन से अधिक मुकदमे अंसल के खिलाफ दर्ज किए जा चुके हैं। लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश व देश के कई अन्य शहरों में भी अंसल ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

ज्यादातर मुकदमे बिना जमीन खरीदे ही लोगों को प्लाट बेचने से संबंधित हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी अंसल ग्रुप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लखनऊ पुलिस, यूपीरेरा व लखनऊ विकास प्राधिकरण से सूचनाएं आने के बाद ईडी अंसल ग्रुप पर अपना शिकंजा कसेगी।

Tags: Ansal GroupEDEnforcement Directoratelucknow-city-crimenewsPranav Ansalreal estate company Ansal GroupstateSushil Ansal
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Adani

Adani फाउंडेशन द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय में सोलर पैनल का शुभारंभ

1 year ago
Anil Vij

गृह मंत्री अनिल विज के निर्देष पर पुलिस का हुक्का बार पर प्रहार, 201 हुक्का बार पर छापे, 7 व्यक्ति गिरफतार|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

July 29, 2026
Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

July 29, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)