• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, April 28, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

एजुकेट गर्ल्स बनी 2025 रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय संस्था एशिया का सबसे बड़ा सम्मान, दो करोड़ से ज़्यादा बच्चियों को स्कूल लौटाने वाली सामुदायिक पहल को मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 1, 2025
in राष्ट्रिय
0
एजुकेट गर्ल्स

31 अगस्त 2025 ,भारत की प्रमुख सामाजिक संस्था एजुकेट गर्ल्स को 2025 का रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हैं। एशिया का यह सर्वोच्च सम्मान पहली बार किसी भारतीय संस्था को मिला है। यह पुरस्कार एजुकेट गर्ल्स को बालिकाओं और युवतियों की शिक्षा के समाज की अतार्किक सांस्कृतिक धारणाओं को चुनौती देने, उन्हें निरक्षरता से मुक्त करने और उन्हें कौशल, हिम्मत और आत्मनिर्भरता देने के लिए दिया गया है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है?

एजुकेट गर्ल्स संस्था अब उस गौरवशाली पंक्ति का हिस्सा बन चुकी है, जिसमें सत्यजीत रे, एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी, किरण बेदी, विनोबा भावे, दलाई लामा, मदर टेरेसा और ऑस्कर विजेता हायाओ मियाज़ाकी जैसी विश्वप्रसिद्ध विभूतियाँ शामिल हैं।एजुकेट गर्ल्स की संस्थापक सफीना हुसैन ने कहा, “यह उपलब्धि हमारी टीम, बालिका स्वयंसेवकों, पार्टनर्स, समर्थकों और सबसे बढ़कर उन बच्चियों के नाम है, जिन्होंने अपनी सबसे बड़ी ताकत, शिक्षा को फिर से हासिल किया। आने वाले दस वर्षों में एजुकेट गर्ल्स एक करोड़ से भी ज़्यादा शिक्षार्थियों तक पहुँचने का लक्ष्य रखता है।

विज्ञापन– पुरुषो के सौंदर्य के संसाधन – जनाब प्रोडक्ट्स !

भारत के इस मॉडल को अब दुनिया के अन्य हिस्सों में भी साझा करने की योजना है, ताकि हर बच्ची को उसका शिक्षा के हक दे सके। हमें पूरा यकीन है कि जब एक लड़की पढ़ती है, तो उसका असर सिर्फ उसकी ज़िंदगी तक सीमित नहीं रहता, वह अपने साथ पूरे समाज को आगे बढ़ाती है।”एजुकेट गर्ल्स की सीईओ गायत्री नायर लोबो ने कहा, “हमारे लिए शिक्षा सिर्फ़ विकास का साधन नहीं, बल्कि हर लड़की का बुनियादी अधिकार है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार, कॉरपोरेट, डोनर्स और समुदाय मिलकर काम करते हैं, तो गहरी सामाजिक और संरचनात्मक चुनौतियों को बदला जा सकता है।

विज्ञापन– शुद्ध बेसन और मसाले का धोक विक्रेता – हेल्थ मार्क फ़ूड बद्दी

हम भारत सरकार के प्रयासों और सहयोग के लिए आभारी हैं, जिन्होंने इस मिशन को संभव बनाया। साथ ही, मालदीव की शाहिना अली और फिलीपींस के फादर फ्लावियानो विलनुएवा को भी हार्दिक बधाई, जिनके काम ने हम सभी को प्रेरित किया है।”
2007 में स्थापित एजुकेट गर्ल्स आज तक 30,000 से अधिक गाँवों में अपनी पहुँच बना चुकी है। 55,000 से ज्यादा सामुदायिक स्वयंसेवकों के सहयोग से संस्था ने 20 लाख से अधिक बशिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया है और 24 लाख से ज्यादा बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाया है।

ये भी पड़े-अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन ने एनसीवीईटी मान्यता प्राप्त वर्क-स्टडी डिप्लोमा प्रोग्राम ‘कर्मा शिक्षा’ शुरू किया

आने वाले समय में एजुकेट गर्ल्स का लक्ष्य एक करोड़ से अधिक बच्चों तक पहुँचना है, ताकि शिक्षा के माध्यम से ग़रीबी और अशिक्षा के चक्र को तोड़ा जा सके।रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड उन व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने साहस और नवाचार के साथ समाज में गहरा बदलाव लाया हो। 2025 में यह सम्मान भारत की एजुकेट गर्ल्स, मालदीव की शाहिना अली और फिलीपींस के फादर फ्लावियानो एंटोनियो एल. विलनुएवा को मिला है। शाहिना अली को प्लास्टिक प्रदूषण और समुद्री तंत्र की रक्षा के प्रयासों के लिए, जबकि फादर विलनुएवा को मनीला के बेघर और ग़रीब लोगों की गरिमा बहाल करने के लिए सम्मानित किया गया है।

2025 के सभी विजेताओं को यह सम्मान 7 नवंबर 2025 को फिलीपींस की राजधानी मनीला के मेट्रोपॉलिटन थिएटर में आयोजित 67वीं रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड सेरेमनी में औपचारिक रूप से दिया जाएगा। इस मौके पर उन्हें मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम को फाउंडेशन के आधिकारिक फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

विज्ञापन-वेडिंग फोटोग्राफी के लिए संपर्क करे – CK फोटोग्राफी

अवॉर्ड के बारे में:
रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड एशिया का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान माना जाता है। यह उन व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाता है जिन्होंने साहस और रचनात्मकता के साथ एशिया में मानवीय विकास के मुद्दों को सुलझाया हो और समाज को बेहतर बनाने में ठोस योगदान दिया हो।

एजुकेट गर्ल्स के बारे में:
एजुकेट गर्ल्स एक सामाजिक संस्था है जो राज्य सरकारों के साथ मिलकर ग्रामीण और शैक्षिक रूप से पिछड़े इलाकों में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देती है। इसका काम ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम’ और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप है। 2007 से अब तक, संस्था ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के 30 हज़ार से अधिक गांवों में 20 लाख से ज़्यादा लड़कियों का स्कूल में दाखिला करवाने मे मदद की है। इसके साथ ही 55,000 से अधिक सामुदायिक वालंटियर्स का नेटवर्क भी खड़ा किया है। Official Website : एजुकेट गर्ल्स 

Tags: 20 million girls back to school2025 Ramon Magsaysay AwardAsia's highest honoreducate girlsfirst Indian organizationinternational recognitionएजुकेट गर्ल्स
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Heart Stroke

Heat Stroke Symptoms: अब बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ सकती हैं लोगो को हार्ट स्ट्रोक जैसी समस्या, जाने इस समस्या से बचने के लिए क्या करें|

3 years ago
Skybus

बेंगलुरू के लिए स्काईबस (Skybus) चाहते हैं गडकरी, अधिकारियों से कहा- ‘विशेषज्ञों से परामर्श करें’

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Industry Experts, HR Leaders Strengthen Ties at Galgotias University at the Annual HR Symposium Parisamvad 2026

Industry Experts, HR Leaders Strengthen Ties at Galgotias University at the Annual HR Symposium Parisamvad 2026

April 27, 2026
Casio India Strengthens Commitment to Music Education – Extends CSR Support to *India's First Mobile Music Classroom & Recording Studio – The Musical Bus

Casio India Strengthens Commitment to Music Education – Extends CSR Support to *India's First Mobile Music Classroom & Recording Studio – The Musical Bus

April 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)