• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 31, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

Educate Girls ने राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल से 10वीं कक्षा पास करने वालीं 210 से अधिक किशोरियों को किया सम्मानित

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 11, 2024
in राष्ट्रिय
0
Educate Girls

ग्रामीण भारत में लड़कियों की शिक्षा के लिए काम कर रही गैर-लाभकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स (Educate Girls) ने अपने 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वालीं 210 किशोरियों को सम्मानित किया। एजुकेट गर्ल्स का प्रगति कार्यक्रम शिक्षा से वंचित किशोरियों और युवा महिलाओं के लिए एक ‘दूसरा मौका’ कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य ओपन स्कूल प्रणाली द्वारा शिक्षा से वंचित किशोरियों और युवा महिलाओं को लाभान्वित करना और उन्हें सशक्त बनाना है। प्रगति कार्यक्रम में, शिक्षा से वंचित किशोरियों और युवा महिलाओं को सर्वे के माध्यम से चिन्हित किया जाता है, साथ ही उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस कार्य को आगे ले जाने के लिए प्रगति प्रेरक, नींव और प्रयास शिविर के माध्यम से शिक्षार्थियों को अध्ययन कौशल सीखाते हैं और उन्हें सरकारी ओपन स्कूल प्रणाली द्वारा 10वीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए सक्षम बनाते हैं।

ये भी पड़े– Compulsions में दम तोड़ता बचपन

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इसके बाद स्वागत गीत और नृत्य की प्रस्तुति हुई। शिक्षार्थियों ने लोकगीत के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा के बारे में बताया। समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में श्री चंद्र प्रकाश जायसवाल (मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, पाली), श्रीमती सविता चौधरी (जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पाली), श्रीमती नूतन बाला कपिला (सेवानिवृत्त निदेशक, शिक्षा विभाग, पाली) और श्री सावला राम मीणा (निदेशक) ने अपने विचार व्यक्त किए। एजुकेट गर्ल्स के राजस्थान स्टेट हेड ब्रजेश कुमार सिन्हा ने कहा, “राजस्थान सरकार के सहयोग से हम पिछले 17 वर्षों से लड़कियों की शिक्षा के लिए काम कर रहे हैं। प्रगति के माध्यम से हम किशोरियों और युवा महिलाओं को ओपन स्कूल प्रणाली के माध्यम से शिक्षा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

शिक्षा से वंचित किशोरियों और युवा महिलाओं को 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज प्रगति ग्रेजुएशन समारोह में 210 किशोरियों और युवा महिलाओं को सम्मानित किया गया है। “पाली के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, पाली चंद्र प्रकाश जायसवाल ने कहा, “सरकार और उसकी नीतियों के साथ एनजीओ का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। एजुकेट गर्ल्स (Educate Girls) ने लड़कियों की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है और हमारे साथ हर कदम पर मजबूती से खड़े रहे हैं। “पाली जिले से समारोह में उपस्थित रहने वाली शिक्षार्थी गुड्डी देवी ने उनके अनुभव को साझा करते हुए कहा, “मेरे बाबा के निधन के बाद मेरी शिक्षा रुक गई और पूरे समय घर पर रहने की वजह से मेरी पढ़ाई पूरी तरह छूट गई।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

लेकिन, एजुकेट गर्ल्स के प्रगति ने हमें आगे पढ़ने का अवसर दिया है। प्रगति शिविर में हमें 10वीं कक्षा पारित करने के लिए शिक्षा में सहायता प्राप्त हुई और आवश्यक शिक्षा सामग्री भी प्रदान की गई थी। हम पढ़-लिख कर खुद को सक्षम महसूस कर रहे हैं।”एजुकेट गर्ल्स के बारे में एजुकेट गर्ल्स एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो राज्य सरकारों के साथ सहयोग करती है और ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम’ और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के अनुरूप भारत के ग्रामीण और शैक्षिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा के लिए ग्राम समुदायों को संगठित करती है। 2007 से, राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में, एजुकेट गर्ल्स ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के 29,000 से अधिक गांवों में स्कूल नामांकन के लिए 18 लाख से अधिक लड़कियों को प्रेरित किया है।

Tags: 'Save your daughtereducate girlseducate your daughter'Rajasthan State Open School
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

जीएसटी

अप्रैल में जीएसटी से भरी सरकार की तिजोरी, तोड़े सभी रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा 1.68 लाख करोड़ रुपये आए

4 years ago
Annual

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में स्काई वल्र्ड स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

July 30, 2026
RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

July 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)