ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 13, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 1, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
धारदार हथियार

बहराइच। धारदार हथियार से हमला कर वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया। घटना से अरबनगंज गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रा‌धिकारी नगर विनय द्विवेदी पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस ने मौका-ए-वारदात का बारीकी से निरीक्षण किया। स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

थाना कोतवाली देहात के अंर्तगत मौजा शेखदहीर के अरबनगंज निवासी 60 वर्षीय रामगोपाल अपने घर के बगल लगी चक्की पर दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण राम गोपाल ने मौके पर ही दमतोड़ दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस कर्मियों को दी।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी ने थानाध्यक्ष देहात सत्येंद्र बहादुर सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किया। मृतक के स्वजन ने बताया कि गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों के साथ उनकी रंजिश चल रही है। उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया गया है। सीओ द्विवेदी ने बताया ‌कि पत्नी तारादेवी की तहरीर के आधार पर मुबारक एवं उस्मान के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों हत्याभियुक्त बाप-बेटे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने घटना की निंदा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियोंं को काल कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा की है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी गई है। शीघ्र ही हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: Bahraich Crime NewscrimeLucknowlucknow-city-crimeMurder in Bahraichnewsold man murder in bahraichstateधारदार हथियार
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In