ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 6, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Filmi Gossips

एंड पिक्चर्स लेकर आ रहा है धमाकेदार एक्शन थ्रिलर ‘Veda’, शुक्रवार 28 फरवरी को रात 10 बजे

शुक्रवार 28 फरवरी को रात 10 बजे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 26, 2025
in Filmi Gossips, चमकते सितारे, मनोरंजन
0
Veda

मुंबई, फरवरी, 2025: जॉन अब्राहम और शरवरी आपको एक ऐसे सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं, जहां हर पल में धड़कनें तेज़ हो जाएंगी। एंड पिक्चर्स पर देखिए ‘वेदा’ (Veda) का प्रीमियर शुक्रवार, 28 फरवरी को रात 10 बजे। यह सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं, बल्कि इंसाफ, हौंसले और सच्चाई की लड़ाई है। डायरेक्टर निखिल आडवाणी की इस दमदार फिल्म को ज़ी स्टूडियोज, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम की असरदार मौजूदगी, शरवरी का संजीदा अंदाज़ और अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और आशीष विद्यार्थी का बेहतरीन अभिनय देखने को मिलेगा। सच्ची घटनाओं से प्रेरित वेदा एक संघर्षशील दलित लड़की की कहानी है, जो जातिगत अन्याय और अपराधों के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करती है। एंड पिक्चर्स हमेशा से अपने दर्शकों को ऐसे किस्से सुनाता आया है, जो सोचने पर मजबूर करें, हिम्मत दें और दिलों को छू जाएं। ‘वेदा’ भी ऐसी ही कहानी है, जो आपको जोश से भर देगी और नई चर्चा छेड़ देगी। डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने कहा, “जॉन और मैं हमेशा ऐसी कहानियां कहना चाहते हैं, जो असरदार हों और लोगों के दिलों को छू जाएं। ‘वेदा’ में हमने एक ऐसी कहानी पेश की है, जो समाज की कड़वी सच्चाइयों को उजागर करती है, लेकिन साथ ही साथ उम्मीद की रोशनी भी दिखाती है।

ये भी पड़े – Pure ईवी ने लॉन्च किया रोमांचक कैशबैक ऑफर के साथ ‘प्योर परफेक्ट 10’ रेफरल प्रोग्राम

फिल्म इमोशन्स, एक्शन और गहरा संदेश पेश करती है। हर एक्टर ने अपने किरदार में जान डाल दी है और अब मैं बेसब्री से इसके प्रीमियर का इंतज़ार कर रहा हूं।”जॉन अब्राहम ने अपने जज़्बात ज़ाहिर करते हुए कहा, “वेदा (Veda) बहुत ही दमदार कहानी है। निखिल के साथ दोबारा काम करना शानदार अनुभव था। मेरा किरदार उस इंसान को दिखाता है, जो कभी नाइंसाफी के सामने नहीं झुकता। फिल्म में जो एक्शन है, वह मुश्किल था लेकिन हर सीन में इमोशन्स का ऐसा मेल है, जो दर्शकों के दिलों तक पहुंचेगा। मैं बेहद उत्साहित हूं कि लोग इसे एंड पिक्चर्स पर देखेंगे।”शरवरी ने कहा, “वेदा (Veda) का किरदार निभाना मेरे लिए एक बड़ा चैलेंज था, लेकिन उतना ही खास भी। उसकी कहानी हिम्मत और हौंसले की है, और इस सफर में जॉन जैसे मेंटर का साथ मिलना मेरे लिए बड़ी बात थी। इस रोल के लिए ट्रेनिंग बहुत ही कठिन थी, लेकिन इसी ने मुझे वेदा की तकलीफों और उसके सपनों से जोड़ दिया। हर पंच, हर फाइट सीन और हर इमोशनल पल में एक गहरी बात छिपी है। यही खूबी इसे मेरे लिए और भी खास बनाती है। अब बस इंतज़ार है कि दर्शक इसे एंड पिक्चर्स पर देखें और इस कहानी को महसूस करें!”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

आशीष विद्यार्थी ने कहा, “यह फिल्म हिम्मत और हौंसले की एक जबर्दस्त कहानी है। हर किरदार का अपना एक मकसद है, जो वेदा (Veda) को और भी असरदार बनाता है। कहानी कुछ सच्चाइयों से रूबरू कराती है, जो शायद देखने में तकलीफ देती हैं, लेकिन साथ ही यह दिखाती हैं कि जो लोग लड़ने का फैसला करते हैं, उनकी ताकत कितनी बड़ी होती है। यही चीज़ इसे खास बनाती है। मुझे खुशी है कि अब दर्शक इसे एंड पिक्चर्स पर देख पाएंगे और इस दमदार कहानी का हिस्सा बन सकेंगे।” तो तैयार हो जाइए जबर्दस्त एक्शन, थ्रिल और इमोशन्स के लिए। देखना न भूलें ‘वेदा’ (Veda) का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, शुक्रवार 28 फरवरी को रात 10 बजे सिर्फ एंड पिक्चर्स पर।

Tags: actionEnd PicturesThrillerVeda
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पुल

ऋषिकेश-बद्रीनाथ NH पुल हादसा मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर-सहायक इंजीनियर को जेल, अब तक तीन मजदूरों की मौत

4 years ago
कल्याण बोर्ड

सीएम योगी ने पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश, जानिये किसे होगा फायदा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In