ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, November 13, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

जल निगम भर्ती घोटाला: पूर्व मंत्री आजम खान की फिर बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया एक और केस

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
जल निगम भर्ती

लखनऊ। जल निगम भर्ती घोटाला: समाजवादी पार्टी की सरकार के पूर्व मंत्री व रामपुर से विधायक मो. आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब 27 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटे आजम खां पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जल निगम भर्ती घोटाले में एक और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईडी ने जल निगम से कई बिंदुओं की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

ईडी के लखनऊ जोन कार्यालय ने जल निगम भर्ती घोटाले में प्रदेश पुलिस के विशेष अनुसंधान दल (एसआइटी) की चार्जशीट के आधार पर प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है। एसआइटी की चार्जशीट में आजम और जल निगम के तत्कालीन एमडी समेत कुछ अन्य अधिकारियों को आरोपित किया गया है।

सपा नेता आजम खां उस समय नगर विकास मंत्री के साथ-साथ जल निगम के अध्यक्ष भी थे। भर्तियों से संबंधित मामले में उन्होंने जल निगम अध्यक्ष के तौर पर मंजूरी दी थी। हालांकि, एसआइटी के सामने दर्ज कराए गए बयान में उन्होंने गड़बड़ियों के लिए तत्कालीन अधिकारियों को जिम्मेदार बता दिया था। बावजूद इसके एसआइटी ने भर्ती घोटाले में उनकी संलिप्तता मानते हुए कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी।

ईडी ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान जल निगम में प्रमुख पदों पर तैनात रहे अफसरों के बारे में जानकारी मांगी है। यह भर्ती घोटाला वर्ष 2016 में सपा के शासनकाल में हुआ था। उस समय जल निगम में सहायक अभियंता, अवर अभियंता व लिपिक के 1342 पदों पर भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। बाद में हाई कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच एसआइटी को सौंपी थी।

एसआइटी की जांच में दोषी पाए जाने के बाद शासन ने आजम खां व अन्य अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने की मंजूरी दी थी। विवेचना के बाद एसआइटी ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी थी। ईडी रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय, शत्रु संपत्तियों तथा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले में पहले से जांच कर रही है। इन मामलों में आजम के खिलाफ मामला वर्ष 2019 में ही दर्ज किया गया था।

Tags: EDEnforcement DirectorateJal Nigam Recruitment Scamlucknow-city-politicsnewsstateUP Jal Nigam Recruitment Scam
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bisleri Vedica

Bisleri Vedica Rejoins Lollapalooza India 2026 For A Fourth Consecutive Year

10 months ago
City Police Station Incharge

पुलिस और पब्लिक के बेहतर सहयोग से ही अपराध एवं अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है : City Police Station Incharge इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

2026 World Trade Centers Association Member Forum Emphasizes the Importance of Trusted Relationships Amid Shifting Global Trade Landscape

November 11, 2026
Paisabazaar Strengthens Instant Personal Loan Program with 18 Lenders; Enables Disbursal Within Two Hours

Paisabazaar Strengthens Instant Personal Loan Program with 18 Lenders; Enables Disbursal Within Two Hours

November 11, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In